भरूच: रसायन फैक्टरी में धमाका, 40 मजदूर आग में झुलस गए
भरूच में एक रसायन फैक्टरी में धमाका होने से 40 मजदूर आग में झुलस गए हैं। कलेक्टर के मुताबिक भरूच के दहेज में स्थित एक रसायन फैक्टरी के बॉयलर में यह धमाका हुआ।
40 workers injured in fire triggered by blast in chemical factory boiler at Dahej in Gujarat's Bharuch: Collector
— Press Trust of India (@PTI_News) June 3, 2020
कंपनी का नाम यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड बताया जा रहा है। भरूच के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक धमाके में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गुजरात के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र दहेज में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर हुए धमाके में के बाद लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगीं।
विस्फोट के बाद फैक्ट्री से लगातार गहरे काले रंग का धुआं निकलने लगा। एहतियात के तौर पर आसपास के गांववालों को दूर भेज दिया गया है।


I like the valuable information you provide in your articles.