Muzaffarnagar News: 2 गाड़ियाँ सहित चार शातिर अन्तर्राजजीय वाहन चोर दबोचे
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली एवं प्र०नि० संजीव कुमार थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग भंगेला चौकी एनएच ५८ से ०४ शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की ०२ गाड़ी बरामद की गयी। पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि गाड़ी चोरी करके ओएलएक्स पर सस्ते दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे।
स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों सचिन पुत्र कृष्ण निवासी राजोकरी थाना बसन्तकुँज साऊथ दिल्ली, कमल पुत्र दयाचन्द निवासी समालखा थाना कापसहेड़ा साऊथ वैस्ट दिल्ली, विकाश पुत्रमहेन्द्र निवासी उपरोक्त, कुलदीप पुत्र बलराज निवासी ग्राम बाढसा थाना बादली जनपद झज्जर, हरियाणा।
जिनके कब्जे से ०१ मारुती सुजुकी ब्रेजा कार, ०१ होण्डा अमेजन कार बिना नम्बर(पालम, दिल्ली से चोरी)। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मशकूर अली, है. कां. रोशन अली, का. कुलदीप, कां. मोहित, कां रवि राणा, कां. मोहित कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगरशामिल रहे। उ०नि० श्री मशकूर अली थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

