Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कुख्यात दुजाना कोर्ट में हुआ पेश, पेश हो चुके हैं ११ गवाह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कुख्यात अनिल दुजाना को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फैजाबाद जेल से लाकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या ५ में पेश किया गया। २०१५ में हुए छपार के खाद व्यापारी संजीव त्यागी हत्याकांड में नामजद अनिल दुजाना के कोर्ट ने वारंट जारी किये थे। कोर्ट ने दुजाना को जेल से तलब किया।

२०१५ में हुआ था खाद व्यापारी संजीव त्यागी हत्याकांड-थाना क्षेत्र के गांव छपार में २०१२ में खाद व्यापारी राजीव त्यागी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। राजीव त्यागी हत्यकांड के चश्मदीद तथा मृतक का भाई संजीव त्यागी पुलिस सुरक्षा में रहता था। २०१५ में संजीव त्यागी की भी पुलिस सुरक्षा के दौरान ही गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।

उक्त हत्याकांड में कुख्यात अनिल दुजाना को भी नामजद किया गया था। संजीव त्यागी हत्याकांड के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-५ में चल रही है। बुधवार को थाना छपार में दर्ज उक्त मुकदमे के मामले में कोर्ट से तलबी के बाद अनिल दुजाना को भारी सुरक्षा में फैजाबाद जेल से लाकर पेश किया गया।

अधिवक्ता नसीम अहमद ने बताया कि संजीव त्यागी हत्याकांड में अनिल दुजाना के पहले से वारंट चल रहे थे। एडीजे-५ ने उसे जेल से तलब कर उसके वारंट बनाए। उन्होंने बताया कि अब तक हाजिरी में फाईल थी। अब हत्याकांड की फाईल इवीडेंस में आ गई है। उन्होंने बताया कि ११ गवाह इस मुकदमे में पेश हो चुके हैं, तथा विवेचक की गवाही होनी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − one =