News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डीएम ने राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर प्रातः ९ः०० बजे जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर एवं उसके उपरांत कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोनों महान पुरुषों की स्मृति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विचारों को समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ साझा किए।
जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय सत्य और अहिंसा की शपथ भी दिलाई। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में समस्त जनपद वासियों को गांधी जयंती पर लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं कहा कि देश की उन्नति में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने और देश की उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाने वाले अमर महापुरुषों और शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है, आज वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इससे हमारे भारत का गौरव भी विश्व में बढ़ता जा रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं समस्त कर्मियों को दोनों वाहन पुरुषों के पद चिन्हों पर चलने की सलाह भी दी।
उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।

 

महात्मा गांधी व शास्त्री जी को चेयरपर्सन ने दी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पालिका परिषद में जयंती पर ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि देश की स्मृतियों में दोनों महान आत्माएं हमेशा शामिल रहेंगी।
गांधी और शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान-नगर पालिका पहुंची पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं की उन्हें नगरपालिका के ऐतिहासिक मैदान में १५ बार तिरंगा फहराने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक महात्मा गांधी एवं राजनीतिक विचारों के क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया जा रहा है।
उन्होंने पालिका प्रांगण में ध्वजारोहण किया और फिर राष्ट्रीय गान के बाद नगरपालिका सभागार में दोनों महापुरुषों के चित्रों माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पालिका ईओ, सभासद, अधिकारी और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित किए।
अपने संबोधन में ईओ हेमराज सिंह ने कहा आज जिन महापुरुषों की जयंती मनाई जा रही है। सभी को उनसे प्रेरणा भी लेनी चाहिए। कैसे उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश को आजाद कराया। कहा कि सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। यही उन महान विभूतियों के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। सभासद भीषम सिंह, एई सुनील कुमार, चीफ इंस्पेक्टर योगेश कुमार, इंस्पेक्टर पलकशा, तनवीर आलम, राजीव वर्मा, प्रवीण कुमार, अशोक पाल, मैन पाल सिंह अशोक धींगरा, गोपीचंद, अमित गोस्वामी, आकाशदीप, मनोज पाल, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र मचल, महामंत्री सोनू मचल, एसके बिट्टू एवं पालिका से संबंधित कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस लाईन में मनायी महापुरूषों की जयंतीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस लाइन में उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, देश को और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन-मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को उपहार वितरित किए गए। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त जनपदवासियों को महत्मा गाँधी जी व श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी गयीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी हिमांशू गौरव, क्षेत्राधिकारी लाईन हेमन्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मु० नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली पदयात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरानी पेंशन हेतु महिला शिक्षक संघ की पदयात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी पर पुरानी पेंशन की मांग की अधिकारियों को दिया ज्ञापन जिला अध्यक्ष वंदना बालियान के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की मांग की गई सबसे पहले महिलाएं राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में घटना हुई जहां पर महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और श्रद्धांजलि दी गई उसके बाद अनुशासित तरीके से सभी महिला टीचरों के टीचरों के साथ महिला संगठन के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज सर्कुलर रोड महावीर चौक प्रकाश चौक से होते हुए कलेक्ट्रेट सदर बाजार से एंट्री कर महिला शिक्षक संघ के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की मांग लेकर पदयात्रा जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची जहां पर वंदना बालियान के नेतृत्व में काफी देर तक पुरानी पेंशन की मांग लेकर नारेबाजी की गई उसके बाद अधिकारियों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन दिया गया इस दौरान अटेवा सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों का सहयोग महिला शिक्षक संघ के साथ रहा संगठन साथ रहे।

योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र कंपनी बाग मुजफ्फरनगर में ५६ वा योग दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य और जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य रहे। कार्यक्रम का संचालन जीआईसी ग्राउंड योग साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने किया
सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने सूक्ष्म क्रियाएं,अश्वस्थासन ,आकर्ण धनुरासन, वज्रासन और शशक आसन कराएं। संस्थान के जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ने तिर्यक भुजंगासन और पादोत्तानासन कराएं। योग शिक्षिका ज्योति ने मर्कटासन और शवासन कराया। संस्थान के जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने हंसी और सिंहासन करवाया। क्षेत्रीय प्रधान डॉक्टर जीत सिंह तोमर ने कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम कराएं। केंद्रप्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने एक प्रेरणादायक भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान एक अनूठी संस्था है। जिसकी स्थापना १० अप्रैल सन १९६७ में हुई थी। संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी ने संस्थान की स्थापना घर-घर में निशुल्क योग को पहुंचाने के उद्देश्य से की थी जो आज सार्थक होती नजर आ रही है। आज भारतवर्ष और विदेश में संस्थान के लगभग ४५०० निशुल्क योग साधना केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य गृहस्थ सन्यासी तैयार करना है। उन्होंने प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राणायाम का हमारे जीवन में आसन से अधिक लाभ है। प्राणायाम करने से हमारा रक्त शुद्ध होता है और शरीर से बीमारियां दूर होती है। नियमित प्राणायाम करने से हमारा प्राण स्थिर और लंबा गहरा होता है जिससे हमारा मन भी शांत और एकाग्र होता है। आयु बढ़ती है और शरीर स्वस्थ तथा निरोगी बनता है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने देश के दो महान सपूतों महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित की और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। अंत में केंद्र प्रमुख प्रेमपाल बालियान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रुप से बबीता, सुमन गर्ग, नीरज बंसल, रामकुमार राठी ,सहदेव आर्य ,योगेंद्र सिंह ,हर्षवर्धन ,रणवीर सिंह आदि का सहयोग रहा। ग्रीनलैंड स्कूल साधना केंद्र के केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने शांति पाठ और वैदिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

उत्तराखंड में मुजफ्फरनगर को शामिल करने की उठाई मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त समाजसेवी टीम ने मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल करने मांग को लेकर रामपुर तिराहा पर प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों को ज्ञापन पत्र देकर शीर्ष नेतृत्व से कार्यवाही की मांग की। संयुक्त समाजसेवी टीम ने रामपुर तिराहा पर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया। इस अवसर पर रामपुर तिराहा शहीद स्मारक के गेट पर हुए प्रदर्शन में बोलते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर का विकास सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, इसका कारण यह है कि मुजफ्फरनगर न तो सही तरीके से उतर प्रदेश में ही है और न ही एनसीआर में है, इसलिए मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल किया जाए, क्योंकि एनसीआर में होने से मुजफ्फरनगर का नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर केपी चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी आज २ अक्टूबर को रामपुर तिराहा पर शहीद स्मारक पर एक विशाल प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार के जनप्रतिनिधि को मांगपत्र भी सौंपा गया। उन्होंने मांगपत्र में कहा कि निजी वाहन मालिको को दस वर्ष में ही अपने वाहन नहीं चलाने दिया जा रहा है, जबकि उत्तराखंड में बीस साल तक वाहन चला सकते हैं, इसी कारण एनसीआर में शामिल होने से वाहन चलाने में भी दिक्कत हो रही है। इस अवसर पर भारतवीर प्रधान ने कहा कि यदि मुजफ्फरनगर को उत्तराखंड में शामिल नहीं किया जाता है तो शहीद स्मारक को भी रामपुर तिराहा पर नहीं रहने दिया जाएगा। प्रदर्शन में नवीन कश्यप ने कहा कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए गांवों में भी प्रचार किया जाएगा। प्रदर्शन में केपी चौधरी, भारतवीर प्रधान, नवीन कश्यप, हंसराज कश्यप, शांतनु प्रताप, मुन्नू कश्यप, राजेंद्र कश्यप, युवराज सक्षम चौधरी, सौरभ चौधरी, आयुष धीमान, सुनील शर्मा, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे।

जयंती पर किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रातः वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अग्रकुलशिरोमणी , समाजवादके प्रवर्तक बलिप्रथा के विरोधी महाराजा अग्रसेन जी की ५१४६ वी जयंती अग्रसेन प्रतिमा परिसर, न्यू एस डी मार्केट में धूम धाम के साथ मनाई गई। साथ ही साथ स्वतंत्रता आंदोलन को अविचल नेतृत्व देने वाले महात्मा गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री, समग्र विश्व के हिन्दू समाज को नेतृत्व देने वाले अशोक सिंघल जी, स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह जी की जयंती हर्ष उल्लास धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल एवम संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल ने किया। सर्व प्रथम हवन पूजन के साथ समग्र वैश्य समाज की उन्नति के साथ साथ समूचे राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, कुलदीप गोयल, श्री मोहन तायल, सुनील तायल, दिनेश बंसल, गिरवर सिंह, आर के गर्ग, सत्य प्रकाश रेशू, राकेश गर्ग आदि वक्ताओं ने समाज कि एकता एवम संगठित रहने पर बल दिया। संचालन करते हुए अजय कुमार सिंघल ने महाराजा अग्रसेन, भामाशाह, राजा टोडर मल, महात्मा गांधी, अशोक सिंघल, लाला लाजपत राय जी, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह जी के किस्से सुनाकर भावपूर्ण स्मरण किया। सुन्दर कार्यक्रम मेंकृष्ण गोपाल मित्तल, अजय सिंघल, योगेश भगत जी, राकेश कंसल,जनार्दन स्वरूप, संजीव गोयल, अचिन कंसल, मुकुंद सिंघल, एस के गुप्ता प्राचार्य, श्याम लाल बंसल, चंदन गुप्ता, सौरभ मित्तल, शोभित गुप्ता, शिव कुमार, संजय गुप्ता, आलोक गर्ग, सेवा राम गर्ग, सुरेश गोयल, आकाश सिंघल, तेजराज गुप्ता, नरेश संगल, सुभाष गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सत्य प्रकाश मित्तल, शिव कुमार मित्तल, देवेंद्र गर्ग, वैभव मित्तल, पुरुषोत्तम सिंघल, सतीश शर्मा, अनिल नामदेव, राज कुमार गोयल, शिव कुमार संगल, रोशन लाल गर्ग, पंकज गर्ग , अजयगर्ग आदि सैकड़ो अग्र बंधू उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में कृष्ण गोपाल मित्तल अध्यक्ष वा अजय सिंघल महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। ४अक्टूबर को वैश्य मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समारोह, अग्रसेन भवन निकट ए टू जेड कॉलोनी पूर्ण उत्साह के साथ आयोजन किया जाएगा।

े महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर देश के दो अनमोल रत्न श्री महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बहुत धूमधाम के साथ मनाई गई एव महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारों के साथ उनको नमन किया गया,इस अवसर पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज २ अक्टूबर के दिन हमारे देश के दो अनमोल रत्न एक जिन्हें हम बापू के नाम से जानते हैं महात्मा गांधी जी एवं दूसरे लाल बहादुर शास्त्री जी जिन्होंने देश के लिए अनेकों मिसाले कायम की है आज हम उन दोनों महापुरुषों को नमन करते हैं इस अवसर पर संगठन के संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,शिव कुमार सिंघल,सुशील सिंघल,हर्ष जैन, विकास मित्तल,अभिलक्ष मित्तल,हरिओम शर्मा,वासु गोयल,राकेश जैन,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा,राहुल गोयल,पुनीत गुप्ता,भूरा कुरैशी,भीम बालियान द्वारा महापुरुषों को नमन किया गया।

जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश की आजादी के अहिंसा के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में उनको नमन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता नि० सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन नि० सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन द्वारा किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नि० सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र से ही देश की आजादी का आंदोलन जन आंदोलन बनकर उभरा तथा लगातार महात्मा गांधी के अहिंसा के जरिए किए गए आंदोलन से अंग्रेज पूरी तरह बेबस हुए तथा देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा की देश के गरीबी के हालात तथा भारत पाकिस्तान युद्ध में उनके द्वारा लिए गए अदम्य साहस के फैसलों से भारत को पाकिस्तान पर बड़ी जीत मिली तथा देश को अनाज के संकट से भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को उबारा उनके नारे जय जवान जय किसान ने देश को नई दिशा दी। सपा कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल पूर्व प्रमुख, साजिद हसन, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी सत्यवीर त्यागी, नि० जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी संदीप धनगर युवा सपा नेता रोहन त्यागी आदि ने भी विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में राम धुन गाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, अंजुम कमाल, अन्नू कुरेशी सभासद प्रधान शाह रजा नक्वी, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी. सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सावन कुमार एडवोकेट, डॉ काजी खुर्रम, संजीव लाम्बा, दिलशाद प्रधान, पवन पाल, सचिन पाल, रवि कुमार, फिरोज पप्पू, अहसान अंसारी, सागर कश्यप, राशिद जैदी, जॉनी आर्य नदीम राणा, शहजाद मैम्बर, अनुराग पॉल आदि मौजूद रहे।

 

प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला विभाग नवीन भवन में गांधी जयन्ती के अवसर पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत पर चित्रकला प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र व छत्राओं ने यातायात नियमों से सम्बंधित चित्रों का प्रदर्शन किया इस प्रदर्शनी में में प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए चित्र थे अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी व गांधी विचारक श्री जय प्रकाश आजाद जी इस प्रदर्शनी का उदघाटन ने फीता काट कर किया कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया। इस अवसर श्री सैनी ने बताया कि इस प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता है। इस प्रदर्शनी में यातायात सम्बन्धी पोस्टर प्रतिभागियों द्वारा तैयार किये। इसकी तैयारी कई दिनों से छात्र कर रहे थे। जिसमें ३० सितम्बर २०२२ को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा , अब्दुल सत्तार , शहजाद , सुनील कुमार कला अध्यापक रहे।इस अवसर पर अनामिका सैनी, सृष्टि, नैना, अंजू, स्वीटी महली मोहिनी,महिमा ,प्रिया, मो० आमिर अली रजा, प्रह्लाद सैनी, मो० काशिफ मो० उसैद मो० असद विजय वर्मा मो० अफ्फान वंशिका वैष्णवी गुप्ता ,मोश अनस, नेहा आदि प्रतिभगियों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जय प्रकाश आजाद ने गांधी जयन्ती के अवसर पर उनकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए।कहा कि उनके स्वन्त्रता संग्राम में सकारात्मक भूमिका को भुलाया नही जा सकता।उन्होंने अहिंसावादी तरीके से यह कर दिखाया।
कार्यक्रम के अन्त में कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के साथ साथ यातायात सम्बन्धी नियमो से अवगत कराना है।

उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को उत्तराखंड सीएम ने दी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड गठन के दौरान हुए आंदोलन में शहीद हुए लोगो को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तथा स्थानीय भाजपा नेताओ ंने उनका स्वागत किया। शहीद स्थल पर सीएम धामी ने कहा कि शहीदों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आंदोलन में शहीदों के स्वजन तथा अन्य आंदोलनकारियों के हित के लिए कृत संकल्पित है। इससे पहले उनको गार्ड आफ आनर दिया गया।
शहीद आंदोलनकारियों को वर्षों से दी जा रही श्रद्धांजलि-२८ साल पहले उत्तराखंड गठन की मांग के लिए दिल्ली जा रहे लोगों पर रामपुर तिराहा पर गोली चला दी थी। जिसमें ७ आंदोलनकारी शहीद हुए थे। रामपुर तिराहा पर ही उत्तराखंड शहीद स्थल का निर्माण कराया गया था। हर साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री वहां पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। रविवार को भी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी शहीद स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री वैभव त्यागी, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, संजय गर्ग, डा. देशबंधु तोमर, रमेश खुराना सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

 

मारीच वध व सीता हरण की लीला का मंचनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नवरात्र के बीच ही रामलीला का उत्साह चरम पर है। शहर में नई मण्डी स्थित पटेलनगर रामलीला में सुपर्णखा की नाक कटने, मारीच वध व सीताहरण सहित अन्य लीलाओं का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो गये। रामलीला में लगातार भारी भीड़ बढ़ी है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरचंद जैन, रजनीश जैन, अमित वर्मा व अनिमेष मित्तल उपस्थित रहे, उन्होंने सपत्नीक आरती भी की। श्री आदर्श रामलीला समिति पटेलनगर द्वारा पिछले ४७ वर्षो से निरंतर श्री रामलीला का आयोजन कराया जा रहा है। बीती रात रामलीला मंचन का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश की आरती पूजन करके व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात श्री आदर्श रामलीला कमैटी की ओर से आये हुए समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
श्री रामलीला पटेलनगर में सुपर्णखा की नाक कटने, मामा मारीच वध व सीताहरण सहित कई लीलाओं का मंचन किया गया। इसके साथ ही पटेलनगर रामलीला में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी से प्रबंधक अनिल ऐरन, रामलीला कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, संरक्षक मनीष चौधरी, गोपाल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र मंगल, जितेंद्र कुच्छल, अमित भारद्वाज, नारायण एरन, अंशुल गुप्ता, आदि मौजूद मुख्य रूप से देर रात्रि तक मौजूद रहे।

 

व्यापारियों का किया स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की नगर की एक मीटिंग हनुमान चोक पर चमन इलेक्ट्रिकल्स पर आयोजित की गई ।
जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभा और जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा को गई और संचालन जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा किया गया। मीटिंग मै नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के प्रयासों से नगर कमेटी मै विस्तार किया गया। शलभ गुप्ता ने जानकादेते हुए बताया कि आज व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के प्रयासों से नगर में पवन सिंघल को उपाध्यक्ष,जय कुमार उपाध्यक्ष,गोपाल दास गर्ग उपाध्यक्ष, दिनेश कुशवाह उपाध्यक्ष,अमित वर्मा को कनिष्ठ महामंत्री बनाया गया। शलभ गुप्ता और जनार्दन विश्वकर्मा द्वारा आए हुए सभी व्यापारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और कहां की व्यापार मंडल का कुनबा लगातर बढ़ता जा रहा है हमाएकता ही हमाताकत है और सदैव हम सब एक साथ चलकर व्यापारियों के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। मनोज गुप्ता और विजय बाटा ने संयुक्त रूप से कहां की हम सब व्यापारियों की आवाज बनकर कार्य करेंगे और किसी भी व्यापाका शोषण नहीं होने देंगे !
दीपक मित्तल सर्राफ और परवीन तायल ने कहां की हमारा व्यापार मंडल शीघ्र ही व्यापारियों के अस्तित्व को लड़ाई लड़ने का कार्य करेगा और ऑन लाइन व्यापार के खिलाफ आंदोलन करेगा। नव नियुक्त सभी व्यापारीगण पवन सिंघल , जय कुमार , गोपाल दास गर्ग, दिनेश कुशवाह,अमित वर्मा के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और कहां की जो जिम्मेदाहमे सौंपी गई है उसका तन मन धन से निर्वहन करेंगे और व्यापामंडल का विस्तार करेंगे। मीटिंग मै मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,दीपक मितल सर्राफ,जनार्दन विश्वकर्मा,मनोज गुप्ता,विजय बाटा,पवन सिंघल,जय कुमार,अमित वर्मा,गोपाल दास गर्ग,दिनेश कुशवाह,परवीन तायल,अमित जैन,विपिन गुप्ता,अरविंद गोयल,मयंक बंसल,अक्षित अग्रवाल आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

 

हिंदू महासभा की सदस्यता की ग्रहणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अखिल भारत हिंदू महासभा की हिंदूवादी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार कट्टर हिंदूवादी सोच के युवा दिन प्रतिदिन हिंदू महासभा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी कड़ी में आज गौतम कुमार जी के सौजन्य से रामपुरी निवासी आर्यन चंदेल आशु चंदेल विकास शर्मा अतीक पाल सचिन कुमार आदि ने हिंदू महासभा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की जिन्हें जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने भगवा पटका पैदा कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईध् उस दौरान उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौहान सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हिंदू महासभा ही एक ऐसा हिंदूवादी संगठन है जो वर्षों से हिंदुत्व की लड़ाई लड़ता आ रहा है अयोध्या में प्रभु श्री रामचंद्र जी का जो आज भव्य मंदिर निर्माण चल रहा है इसमें भी हिंदू महासभा की मुख्य भूमिका रही है दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहेरू- विशाल वर्मा, सचिन कपूर जोगी, गोपी वर्मा, सौरव रॉय, रविंदर सैनी, आशीष शर्मा, प्रदीप कोरी अमित पाल राहुल पाल अर्जुन पाल मुकेश कश्यप आदि

 

बापू व पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गॉधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर मे जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समस्त स्टाफ के द्वारा प्रातः 08 बजे ध्वाजरोहन किया गया तथा राष्ट्रगाण गाया गया इसके उपरान्त नारे लगाये गये तथा राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रो का अनावरण किया गया तथा पुष्प अप्रित कर रामधुन गायी गयी । श्री सुशील कुमार वर्मा वरिष्ठ सहायक एवं श्री गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा दोनो महापुरषो के जीवन एवं किये गये कार्यो पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये।

 

तस्मिया स्कूल मे गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर स्कूल के सोशल एक्टीविटी क्लब ने एक स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया। जिसमें टीचर्स द्वारा गाँधी जी और शास्त्री जी का जीवन परिचय, उनके नैतिक मूल्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। जूनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं अबूजर, अरमान, उन्जीला, सोफिया, शुमायला, तस्मिया ने गाँधी जीके द्वारा चलाये गये आन्दोलनो के बारे में बताया। मौ० समद अरमान ने अपनी पुरजोश आवाज में गाँधी जी के प्रसिद्ध नारे और कथन वाचन किया। इकरा सातजी ने ष्दे दी हमे आजादीष् महात्मा गाँधी को समर्पित गीत प्रस्तुत किया । इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएँ क्रान्तिकारी वेशभूषा में स्कूल आये (कुर्ता पाजामा, गाँधी टोपी) इस मौके पर एक निबन्ध और सुलेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमे बच्चो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल के मैनेजर सय्यद एजाज अहमद ने गाँधी जी के पद चिह्नों पर चलने का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जावेद मजहर ने ष्सदा जीवन उच्च विचारष् पर जोर दिया। अन्त में, नये विचार और उत्साह से भरपूर छात्र-छात्राओं ने घर की ओर प्रस्थान किया।

 

मुठभेड में शातिरों के किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छपार पुलिस द्वारा ग्राम खुड्डा में हुई हत्या सहित डकैती का किया गया सफल अनावरण करते हुए रात्रि ग्राम खुड्डा में मौ जरीफ पुत्र असगर निवासी ग्राम खुड्डा थाना के घर मे हुई हत्या सहित डकैती के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज को डायल-११२ द्वारा सूचना मिली कि छपार से महरायपुर को जाने वाले रास्ते परग्राम महरायपुर के जंगल मे कुछ बदमाश टयूबवैल पर बैठे देखे गये हैं। जिस पर छपार पुलिस द्वारा तत्परता से गये बताये गये स्थान पर पहुँचकर चौकिंग व कोम्बिग की गई तो कोम्बिग के दौरान बदमाशों से हुईपुलिस मुठभैड मे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से की गई फायरिग पर पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिग मे अभियुक्त जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर के पैर मे गोली लग जाने से घायल अवस्था में अभियुक्त व उसके साथी जुनैद उर्फ मूसी पुत्र अख्तर पुत्र बलवा निवासी कोतवाली शामली जनपदशामली. सोनू पुत्र रामसिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर. जुनैद पुत्र अरशद निवासी खामपुर गुर्जर निवासी थाना गंगौह जनपद सहानपुर व प्रिंस पुत्र धर्मेन्द्र सिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहानपुर को ०२ तमंचे ३१५ बोर मय ०३ जिन्दा कारतूस व ०२ खोका कारतूस तथा ०२ चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु शीघ्रता से जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान द्वारा थाना हाजा के ग्राम खुड्डा में हुई हत्या सहित डकैती की घटना का इकबाल किया है। उनके कब्जे से घटना मे लूटा गया एक मोबाईल व घटना मे लूटे गये रूपयों मे से २८००-रूपये बरामद हुए हैं तथा अभियुक्तो द्वारा थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु०अं०सं०-६२०/२२ धारा- ३७९/५११/३५२ भादवि मे घटित घटना का भी जुर्म इकबाल किया है । अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है । अभि०गणो के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खानपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर, जुनैद उर्फ मूसी पुत्र अख्तर निवासी बलवा कोतवाली शामली जनपद शामली, सोनू पुत्र रामसिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर, जुनैद पुत्र अरशद निवासी खानपुर गुर्जर निवासी थाना गंगौह जनपद सहारनपुर व प्रिंस पुत्र धर्मेन्द्र सिह निवासी कैदंकी थाना देवबन्द जनपद सहानपुर (बाल अपचारी) हैं। उनके पास लूटा गया एक मोबाईल वीवो कम्पनी. लूटे गये रूपयो में से २८००- रूपये. ०२ तंमचे ३१५ बोर मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर और २ चाकू नाजायज बरामद किए गए।

 

हिस्टो पैथालोजी एवं साइकलॉजी सैन्टर का शुभारम्भ व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महावीर चौक स्थित स्वरूप स्कवायर मे डा.मिताली सिंघल के हिस्टो पैथालोजी एवं साइकलॉजी सैन्टर का शुभारम्भ वरिष्ठ चिकित्सक डा.प्रदीप सिंघल ने किया। डा.मिताली ने बताया कि उनकी पैथॉलाजी सैन्टर शहर मे चल रही अन्य पैथालॉजी सैन्टर्स से एकदम भिन्न है। उन्होंने बताया कि रसौली कैन्सर, लीवर जैसे शरीर के विभिन्न अंगो की अंदरूनी जांच जिसके लिए पहले दिल्ली जैसे बडे शहरों मे जाना पडता था। उन सभी गंभीर बिमारियों की जांच अब उनके मुजफ्फरनगर क्लीनिक पर हो जायेगी जहां पर गंभीर बिमारियों की चिकित्सा होने से पूर्व उनकी स्पष्ट जानकारी मिल सके। इस अवसर पर ईवान हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.अनुभव सिंघल ने बताया कि हिस्टो पैथालॉजी आधुनिकतम तकनीक पर आधारित जांच प्रक्रिया है। जिससे रोग का सही परीक्षण हो जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर मुजफ्फरनगर शहर मे अपनी तरह का यह पहला सैन्टर है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डा.आर.बी.सिंह, डा.एस.सी.गुप्ता, डा.तारा चन्द, डा.मनीष गुप्ता, डा.रामानी, डा.सुनील जैन, डा.दीपक गोयल, डा.आमोद कुमार, डा.देशबन्धु गौतम, वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरूण अरोरा, रैनबैक्सी से डा.मुकेश अरोरा, डा.ईश्वर चन्द्रा, डा.संदीप, राजीव जैन, एडवोकेट एवं सीएस आलोक कुच्छल, वेदान्ता बैंकेट हाल के मालिक चंदन अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव िंसह, सिल्वर टोन पेपर्स से अमित गर्ग आदि गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।

 

उत्तराखंड सरकार देगी उत्तराखंड में नये उद्योग लगाने वालो को सुविधाः पुष्कर सिंह धामीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के वार्षिक यात्रा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नये उद्योग लगने शुरू हो गये है। उत्तर प्रदेश के उद्यमी भी उत्तराखंड में अपने उद्योग स्थापित करे तो इसमे उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सहयोग करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर िंसह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में जहां सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में फोरलेन मार्ग बनाये गये है वहीं, अनेक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार भी किया गया। पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड का देश में प्रथम स्थान है। इसके अलावा आयुष (औषधि) भी उत्तराखंड में बहुतायत में पाई जाती है। अब उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर नये उद्येग लगने शुरू हो गये है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियें ने जहां रूद्रपुर, जसपुर आदि में अपने उद्योग लगा रखे है वहीं वे एक बार फिर अनुरोध करते है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्यमी उत्तराखंड में अपने उद्योग स्थापित करे सरकार उन्हे सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड का गौरवमयी इतिहास रहा है यहां के युवाओं ने जहां देश के लिए अनेक कुर्बानियां दी है। देश के जाने माने अजित डोबाल देश के सर्वस्व पद पर है इसके अलावा पूर्व सीडीएस स्व. विपिन रावत भा उत्तराखंड के ही निवासी रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों मोहनदास कर्मचंद गांधी जिन्हे हम राष्ट्रपिता बापू के नाम से सम्बोधित करते हे उनका एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जन्मदिवस हे। ऐसी महान विभूतियों को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है।

 

वार्षिक रथयात्रा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना के वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में मुख्य अतिथि उत्तराख्ांड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैन समाज का गौरवमयी इतिहास है। जैन समाज के संत हमे संयम, त्याग और अहिंसा का संदेश देते है। जैन समाज सत्य, अहिंसा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि जीयो और जीने दो का संदेश भगवान महावीर स्वामी ने दिया है। हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनका अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड प्रेमचंद अग्रवाल , जिंप अध्यक्ष डा. वीपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सम्पादक अंकुर दुआ, एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसडीएम सदर परमानंद झा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व जैन समाज के लोगों ने मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सवेरे श्री जी का अभिषेक और पूजन किया गया तत्पश्चात मंगल ध्वजारोहण हुआ। पार्श्वपालना के उद्घाटन के बाद जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। दोपहर बाद रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा परिक्रमा करते हुए श्री जी पाण्डुकशिला पर पहुंची तथा वापस मंदिर में पहुंची। कार्यक्रम में अतिशय क्षेत्र वहलना के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री संजय जैन पारस टीएमटी एवं कोषाध्यक्ष मनोज जैन, रविंद्र जैन नावला, विपिन जैन, राजेंद्र जैन, रोहित जैन, अजय जैन, प्रदीप जैन, राजीव जैन, अशोक जैन, सुनील जैन, नवीन जैन, रविंद्र जैन नावला, मुकेश जैन, मनीष जैन सर्राफ आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 5 =