News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फंासी लगा शव मिला
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जंगल मे पेड पर युवक का फांसी लगा शव लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के सफेदा रोड पर जंगल मे एक व्यक्ति का शव लटका देख आसपास के खेतो में काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने पेड पर फांसी पर लटके शव को उतरवाया तथा वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। बताया जाता है कि शव की शिनाख्त तरूण पुत्र प्रवीण निवासी गंाव सत्तार सरधना के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब हादसे की सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोवाराट शुरू हो गई। कुछ ही देर मे परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण टैªक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर खतौली पहंुच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल व पोस्ट मार्टम के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ शपथ ग्रहण2 2 11Zon 15 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में समस्त कार्यालय स्टाफ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में समस्त कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलवाई और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को लेकर अपना योगदान देने का आह्वान किया एवं लोकवाणी सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है इसी कारण उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
उक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलैक्ट्रेट एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

 

रन फोर यूनिटी दौड का जयंती पर हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रुप में मनाये जाने के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा र्रन फोर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम का किया गया आयोजन। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा च्रन फोर यूनिटीज् दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फोर यूनिटी दौड़ को पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड स्थित मंच से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फोर यूनिटी दौड पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर सिविल लाईन से मदन स्वीट्स के बराबर से होते हुए रेलवे रोड से एस डी तिराहा से प्रकाश चौक से सदर बाजार होते हुए मालवीय चौक से महिला थाने के सामने से पुलिस लाईन परेड ग्राउन्ड स्थित मंच पर आकर समाप्त हुई। रन फोर यूनिटी दौड़ में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारीयोंध्कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रन फोर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन-मानस में देश के प्रति राष्ट्रियता तथा एकता एवं अखण्डता की भावना जागृत करना है। दौड़ समाप्त होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद,पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की १४७वीं जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी की ३८वीं पुण्यतिथि पर आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र कुमार ने दोनों महापुरूषों के चित्रों के समक्ष माल्यार्पण करते हुए कार्यालय के पूरे स्टाफ ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत के लौह पुरूष के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें भारत के एक बहुत मजबूत और गतिशील स्वतन्त्रता सेनानी के रूप में भी याद किया जाता है। भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल जी सबसे प्रतिष्ठित व प्रमुख नेताओं में से एक थे। गृह मन्त्री के रूप में उन्होंने स्वतन्त्रता के समय की ५६२ देसी रियासतों को भारत में विलय कर बिना कोई खून बहाये करके दिखाया। केवल हैदराबाद स्टेट के ऑपरेशन पोलो के लिए उन्हें सेना भेजनी पड़ी। श्री गजेन्द्र कुमार ने कहा कि श्रीमती इन्दिरा गाँधी जी वर्ष १९६६ से १९७७ तक तीन बार भारत गणराज्य की प्रथम और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमन्त्री रही हैं, जिन्होंने राष्ट्र की एकता व अखण्डता के साथ राष्ट्रहित के अनेक कार्य किये तथा आयरन लेडी के रूप में भी जानी गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विनय यादव, मदनपाल सिंह, सुशील कुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश, प्रमोद चौहान, भारत, प्रमोद शर्मा, मनीष भाटिया, विजय शर्मा, विनोद कुमार, अमित कुमार, अजय कुमार, नारायण शर्मा, आशुतोष सिंह, संजीव कुमार, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, गंगाशरण आदि उपस्थित थे।

लौह पुरूष की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। नि० सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा कार्यकर्ताओं को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के देश के आजादी में योगदान पर प्रकाश डालते हुए आजाद भारत को एकजुट अखंड बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर भी विचार प्रकट किए। लौह पुरुष कहलाये भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को नि० सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष असद पाशा, महानगर उपाध्यक्ष शलभ गुप्ता एडवोकेट, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा नेता शमशाद अहमद,लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, युवा नेता दिलशाद अंसारी, शशांक त्यागी, महक सिंह बाल्मीकि, सागर कश्यप, नोशाद गादला, शिवम त्रिपाठी, अमितशील सहित अनेक सपा कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसानों में पैराई शुरू होने सेहर्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जनपद में खाईखेडी शुगर मिल के बाद आज एक ओर शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ, जिसके चलते क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड की शुगर मिल में आज सुबह हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय, सीओ खतौली राकेश सिंह, शुगर मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद दीक्षित, मिल के सभी अधिकारी गण एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

विकास खंड सदर में लौह पुरूष की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकासखंड सदर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। विकास खंड सदर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई तथा विकास खंड सदर के सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सदर डॉ नेहा शर्मा द्वारा सम्मिलित रूप से पीआरडी जवानों के साथ एकता रैली भी निकाली गई।

 

जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला थाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने अधीनस्थों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दिवस को आयोजन के रूप में मनाया गया। महिला थानाप्रभारी रेनू सक्सेना ने थाना परिसर में अधीनस्थों एवं पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई।थानाप्रभारी नीतिक्षक रेनू सक्सेना सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए शपथ भी ली।सपथ लेते हुए महिला थानाप्रभारी रेनू सक्सेना ने कहा कि च्ज्मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रही हूं जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करती हूं।इस दौरान महिला थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

 

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय जाट एकता एशोसियेशन ’ की मुजफ्फरनगर इकाई ने आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल एटूजेड रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया । सम्मान समारोह में जनपद के अनेकों स्कूलों से छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवम् ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अभिभावकों का भी अंग वस्त्र द्वारा सम्मान किया गया । सम्मान समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री कृपालु जी महाराज द्वारा की गई, कार्यक्रम में प्रोफेसर सत्यवीर सिंह आर्य, डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर, राजकुमार मलिक सहारनपुर, विकास बालियान, श्रीमती रेणु तोमर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया । डॉक्टर एम.एस.फौजदार ने अपने संबोधन में छात्रध्छात्राओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुशहाल के मापदंड के रूप में देश विशेष की गर्भवती महिला मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर एवम् जन स्वास्थ्य मुख्य होते हैं । धन संपदा उसके बाद आती है । कृपालु जी किंकर महाराज जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को विभिन्न जीवन यापन के लिए खेती के अलावा अन्य व्यावसायिक कार्यों को अपना कर परिवार एवम् देश की प्रगति में योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए । मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु तोमर जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित अभिभावको व आयोजकों से अपने बच्चो को उनकी पसंद के अनुसार विषय व खेल कूद आदि के चुनने की छूट प्रदान किए जाने का आह्वान किया । जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों एवम् प्रधानाचार्यों का भी अंग वस्त्र से सम्मान किया गया एवम् श्री अनिल आर्य प्रबंधक मूनलाइट पब्लिक स्कूल सिसौली को अ. भा. जा. ए. एसो.का प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षाप्रकोष्ठ नियुक्त किया गया तथा उनके पदभार ग्रहण करने पर उपस्थित समस्त छात्र-छात्रों, अभिभावकों व आयोजकों द्वारा करतल ध्वनि से हर्ष व्यक्त किया गया । सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण कुमारी तनिष्का पुत्री श्री ने गोल्डन बेल अकादेमी ढिंढावली से कक्षा १० परीक्षा ९९.त्न अंकों से उत्तीर्ण कर व अपने संबोधन में परीक्षा की तैयारी के लिए दो बिंदुओं पर पठन पाठन योजना एवम् योजना के क्रियान्वयन को महत्वपूर्ण बताकर सभी प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उपस्थित जन समुदाय से प्रशंसा पाई । कार्यक्रम का मंच संचालन का कार्य सुघोष आर्य एडवोकेट निदेशक आर्य एकेडमी द्वारा किया गया । स्वागत भाषण श्री गजेंद्र सिंह बाना प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर बी. एस. बालियान द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में भूपेंद्र सिंह, श्री राहुल चाहर, किरणपाल सिंह तेवतिया, इशान बालियान प्रदेश अध्यक्ष छात्र विंग, वंदना बालियान प्रदेश महिला अध्यक्ष श्री अक्षय बाना, डॉक्टर विशेष बालियान, श्री नितिन बालियान, संजीव चौधरी,श्री ऋषिपाल सिंह तेवतिया, मोहित कुमार, हर्ष, लोकेंद्र बालियान, राजीव कुमार और डॉक्टर मनोज कुमार का सक्रिय योगदान रहा ।

मोबाइल गैलरी का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मित्तल मोबाइल मार्किट आर्यपुरी में कार्तिकेय मोबाइल गैलरी के मालिक संदीप मित्तल के शोरूम का शुभारंभ व्यापारी नेता अनिल कंसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री ने फीता काट कर किया जिसमें मुख्य रूप से प्रदीप मित्तल, कार्तिकेय मित्तल, आरव मित्तल, कुलदीप मित्तल, रितिक मित्तल, आशीष मित्तल,गुलशन कुमार,सोहनलाल गर्ग,मनोज मित्तल, संजय मित्तल,आकाश गर्ग,जितेंद्र (इलोट्रोनिक), मांगेराम, शानू मिया आदि ने महुर्त मे पहुंच कर शोभा बढ़ाई और शुभकानाएं दी

 

बंजारा समाज द्वारा मेधावियों का हुआ सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बंजारा समाज द्वारा समाज के मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डा.संजीव बालियान व पूर्व राज्यमंत्री एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। यदि छात्र-छात्राएं शिक्षित होंगे तभी वे देश व समाज को आगे बढा पायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेरसिंह बंजारा ने की। कार्यक्रम में बेटी-बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजक श्रीमति नीरज गौतम ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया तथा कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे विशेष रूप से बेटियों को आगे बढाने के लिए काफी प्रयासरत है। कार्यक्रम को अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दलित समाज की समस्याओं के प्रति भी पूरी तरह जागरूक है तथा प्रदेश मे कानून का राज है। सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए शुरू की गई हैं। जिनका पात्र व्यक्तियांे को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बंजारा समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत है। सरकार का उददेश्य दलित समाज के हित मे कार्य करना है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, डा.यशपाल नायक, डा.शेखर नायक, प्रदीप नायक, लाल सिंह नायक, रिषीपाल नायक, हरीश नायक, मनोज नायक, मुकेश प्रधान आदि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सुभाष नायक ने किया तथा इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राआंे को सम्मानित किया गया।

 

संकीर्तन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीओ गीता महिला मण्डल के द्वारा दक्षिणी सिविल लाइन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मे किया गया। जिसमें श्री कृपा बिहारी जी को मधुर भजन सुनाकर रिझाया गया। कार्यक्रम की मुख्य यजमान श्रीमति कुसुम शर्मा एवं सुनील शर्मा रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कल्पना चौहान,मुस्कान शर्मा, दीपा गर्ग,संगीता शर्मा, रीतू सिघल,दीपशिखा शर्मा, रेणू झा, आरती कालरा, कृपा शर्मा, अमित गर्ग, अतुल कुमार गर्ग आदि का सहयोग रहा।

 

पंखे से लटका मिला शराब सैल्समैन का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शराब सेल्समैन ने फांसी पर लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह उसका शव शराब ठेके में पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पंखे से उतारा। मामले की जांच की जा रही है। मृतक थाना भोपा क्षेत्र के गांव रहकड़ा का रहने वाला है।
थाना भोपा क्षेत्र के गांव कासमपुरा में एक व्यक्ति के फांसी के फंदे पर लटक खुदकुशी करने की घटना से सनसनी फैल गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूत्रो के अनुसार रात में संदीप बिल्कुल ठीक था। ठेकेदार ने शराब बिक्री का हिसाब भी उससे लिया था। सुबह के समय जब लोग ठेके की तरफ गए तो उन्हें पंखे पर फांसी के फंदे पर संदीप का शव लटका होने की जानकारी मिली।

 

जैन इंटर कॉलेज में किया स. वल्लभ भाई पटेल को याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरठ रोड स्थित जैन इंटर कॉलेज मे सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंति के उपलक्ष मे आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिसमंे विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक वर्ग ने प्रतिभाग किया। तथा सभी छात्रों एवं शिक्षको ने देश की अखण्डता बनाए रखने की शपथ ग्रहण की। प्रत्येक वष्र 31 अक्टूबर को भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को देशभर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने सरदार के पटेल के जीवन परिचय मे जानकारी दी तथा उनके आदर्शो पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर सुनील जैन, विनित गुप्ता, विजय शर्मा, वशिष्ठ भारद्वाज, सतेन्द्र तोमर, नवीन जैन, अनय अग्रवाल आदि शिक्षकों ने सरदार पटेल के बारे मे अपने विचार व्यक्त तथा भारतीय संस्कृति एवं आदर्शो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

गाय की बचाई जान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपने वार्ड सुभाषनगर में पड़ने वाले रजवाहे में देर रात्रि गाय फस गई थी। जिसकी सूचना कई हिंदू वाहिनी गोरक्षा को दी गई वहीं इससे पूर्व ही सपा नेता डा. इसरार अल्वी ने गाय की हालत को देखते हुए सर्दी की वजह से जोकि थर थर काप रही थी! कुछ अपने वार्ड के युवा साथियों के साथ बडी मेहनत और मशक्कत के साथ गाय को बाहर निकाला तो मोहले के बड़े बुजर्गो ने हौसला अफजाई की और कंधे पर हाथ रखकर शाबाशी दी। उन्होंने भी लोगों का शुक्रिया अदा किया।

 

प्रतियोगिता का आयोजन
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद भनवाड़ा, विकासखंड बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के प्रांगण में, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, भारत को अखंड बनाने वाले महानायक, लोह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हुसैनाबाद भनवाड़ा, विकासखंड बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के प्रांगण में, भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, भारत को अखंड बनाने वाले महानायक, लोह पुरुष श्री वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासनादेश के आदेशानुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम छात्रों की एकता दौड़ एवं खेलकूद कराए गए। जिसमें छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तदुपरांत लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई। लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया। उन्होंने किस प्रकार ५६२ रियासतों को एक करके भारत को अखंड बनाने में जो योगदान भारतवर्ष को दिया है वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से अंकित है। आंदोलनकारी के रूप में भारत को आजादी दिलाने में उन्होंने जो महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन सब महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख सभी स्टूडेंट्स के सामने किया गया। उनके महान कार्यों की गाथा गाकर बच्चों को एकता और अखंडता के बारे में तथा राष्ट्रीयता के बारे में बताया गया। इस प्रकार सभी बच्चे राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हुए। सभी सम्मानित अध्यापकों एवं छात्र एवं छात्राओं ने अखंडता और एकता की प्रतिज्ञा ली।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 18 =