उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar : जानसठ रोड पर प्रदूषण फैला रही एक एग्रीकल्चर फैक्ट्री की मशीनों को सील किया गया

Muzaffarnagar: प्रदूषण विभाग लगातार) प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए रात दिन कार्यवाही कर रहा है जिसके चलते अब प्रदूषण फैलाने वालों में भी खलबली मच गई है। गुरूवार की देर शाम से लेकर रात्रि तक प्रदूषण विभाग की टीम की छापेमारी चलती रही है। ये

जहां एक तरफ जानसठ रोड पर प्रदूषण फैला रही एक एग्रीकल्चर फैक्ट्री की मशीनों को सील किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ देर शाम पन्नी कचरा की वीडियो वायरल के मामले में भी प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने पन्नी कचरा डंपिंग यार्ड में भी छापेमारी कर जांच पड़ताल की है । मशीनें प्रदूषण फैला रही थीं। पन्नी कचरा की डंपिंग यार्ड में भी छापेमारी की गई

मुजफ्फरनगर एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आच्छादित है वर्तमान में जनपद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान भी लागू है सीएक्युम द्वारा गठित टीम ने आज जानसठ रोड पर स्थित उद्योग मैसर्स एग्रोटेक मार्केटिंग कंपनी, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर पर छापेमारी की।

यहां निरीक्षण के समय वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाएं संचालित ना पाई जाने के कारण अधिकारियों ने उद्योग के विरुद्ध सी एक्यूएम द्वारा बंदी आदेश जारी किया गया। जिसके अनुपालन में अधिकारियों द्वारा उक्त फैक्ट्री की उत्पादन प्रक्रिया को सील कर दिया गया उक्त उद्योग में फर्टिलाइजर्स का फॉर्मूलेशन किया जाता था।

 टीम द्वारा देर शाम एक पन्नी कचरे की वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित पन्नी कचरा डंपिंग यार्ड में जाकर छापेमारी करते हुए जांच पड़ताल की जहां सम्बंधित पन्नी कचरा स्टॉक करने वाले ने, टीम को अपने वैध कागजात आदि दिखाए जिस पर टीम अपनी जाँच पड़ताल कर लौट गई।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =