Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव के कारण जिला पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच कोरोना पॉजिटिव डेढ दर्जन मरीजो के उपचार उपरान्त ठीक हो जाने से प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।

कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश-प्रदेश के साथ जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल करने के लिए नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को आज उस समय अच्छी-खासी सफलता मिली कि जब बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज मे उपचाराधीन कोरोना से प्रभावित डेढ दर्जन मरीजो के ठीक होकर घर वापिस जाने पर प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग एवं बेगराजुपर मैडिकल कॉलेज टीम ने राहत महसूस की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + nine =