Muzaffarnagar News- विभिन्न विद्यालयों में कौमी एकता सप्ताह के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कौमी एकता सप्ताह के प्रति जागरूक किया तथा कौमी एकता के विषय में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कौमी एकता सप्ताह के प्रति जागरूक किया
कौमी एकता के विषय में जानकारी दी गई। विद्यालय श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज, खतौली में प्रधानाचार्य अनुराग जैन, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, छात्रों एवं छात्राओं को कौमी एकता के प्रति जागरूक किया एवं कौमी एकता की विशेषताओं से अवगत कराया गया। राजकीय हाई स्कूल बडसू में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
राजकीय हाई स्कूल बडसू में कौमी एकता सप्ताह के अन्तर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद इण्टर कालेज दूधाहेडी मुजफ्फरनगर में छात्र-छात्राओं को व्यायाम शिक्षक द्वारा व्यायाम कराया गया। तथा प्रार्थना सभा स्थल पर प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को कघैमी एकता के प्रति जागरूक किया तथा कौमी एकता के विषय में जानकारी दी गई।
मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मताधिकार प्रयोग के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। बरला इंटर कॉलेज, बरला मुजफ्फरनगर में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत प्रधानाचार्य एवं विद्वान अध्यापकों के द्वारा छात्र छात्राओं को कौमी एकता का संदेश दिया गया। इस उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन छात्र छात्राओं के बीच में किया गया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में योग प्रशिक्षिका डॉ० गीता वर्मा द्वारा ३० छात्राओं को प्रतिदिन त्रैमासिक योग शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जाएगा, एवं प्रशिक्षण कोर्स उपरांत सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षिका द्वारा स्वस्थ रहने के लिए योग क्यों महत्वपूर्ण है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई।












