निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया
रोहाना। आईपीएल चीनी मिल द्वारा शमसान घाट पर निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास किया।
चीनी मिल के पास रेलवे लाइन के बराबर में ग्राम बहेड़ी, बेगमपुर के शमसान घाट है ग्रामवासियों द्वारा मिल प्रशासन से टिन सेड ,ओर बैठने के लिए निर्माण कराये जाने की मांग की गई थी।
जिसके लिए ग्रामीणों के प्रस्ताव पर आईपीएल के एमडी द्वारा मिल प्रशासन को स्वीकृति दी गयी थी।जिसके लिए ग्राम पंचायत बहेड़ी में मिल द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया।
जिस पर मिल के द्वारा निर्माण कार्य मे कुछ लोगो द्वारा विरोध कर कार्य रुकवा दिया।जिसके लिये बहेड़ी के योगेश त्यागी, अनिल त्यागी, प्रवेश त्यागी,अनुज त्यागी रविकांत,मांगेराम आदि ने जिला धिकारी को मिल कर विरोध करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एक ज्ञापन भी दिया।
मिल के प्रधान प्रबन्धक लोकेश कुमार,बहेड़ी प्रधान पति चन्द्र शेखर चेयरमेन ने बतायाकि शमसान घाट पर ग्रामीणों की सहायता के लिये तीन सेड का निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा।
