वैश्विक

Bomb Cyclone: तूफान ने बुफालो, न्यूयॉर्क में मचायी ज्यादा तबाही-6.5 करोड़ लोग अंधेरे में रहेंगे

अमेरिका में बर्फीले तूफान Bomb Cyclone  का कहर जारी है. बम चक्रवात के कारण अमेरिका में कम से कम 18 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है. जबकि, हजारों घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गयी और क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है.

तूफान ने बुफालो, न्यूयॉर्क में ज्यादा तबाही मचायी है. यहां तूफान के साथ ही बर्फीली हवाएं चली. आपात प्रतिक्रिया के प्रयास बाधित हुए और शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है. अमेरिका में अधिकारियों ने मौत की वजह तूफान की चपेट में आने, कार दुर्घटना, पेड़ गिरने और तूफान के अन्य असर को बताया है. बुफालो क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी.

न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि बुफालो नियागारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार सुबह बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है. कैथी होचुल ने कहा कि चाहे हमारे पास कितने भी आपात वाहन क्यों न हो, लेकिन वे इन स्थितियों से नहीं निकल सकते. बर्फीले तूफान, बारिश और कड़ाके की ठंड से मेन से लेकर सिएटल तक बिजली गुल हो गई है

जबकि एक प्रमुख बिजली ऑपरेटर ने आगाह किया कि पूर्वी अमेरिका में 6.5 करोड़ लोग अंधेरे में रह सकते हैं. पेन्सिलवेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को बर्फीले मौसम में संचालन में दिक्कतें आ रही हैं और उसने 13 राज्यों के निवासियों को कम से कम क्रिसमस की सुबह तक के लिए बिजली संरक्षित करने के लिए कहा है.

एरी काउंटी के कार्यकारी मार्क पोलोनकार्ज ने कहा कि बुफालो के उपनगर चीकतोवामा में शुक्रवार को दो लोगों की उनके घरों में मौत हो गयी, क्योंकि आपात कर्मी वक्त पर उन्हें इलाज मुहैया कराने नहीं आ सके. उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति की बुफालो में मौत हो गयी और यह बर्फीला तूफान हमारे समुदाय के इतिहास में सबसे भीषण तूफान हो सकता है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि शनिवार को बुफालो में 71 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गयी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =