उत्तर प्रदेश

Rae Bareli News: जेल कर्मी की बेरहमी से पिटाई, Viral Video

Raebareli News: ज़िला जेल के बाहर एक जेल कर्मी की पिटाई का  वायरल वीडियो में तीन जेलकर्मी एक साथ ही जेल कर्मी की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया तो जेल अधीक्षक ने मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच बैठा दी है। इसके अलावा सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घायल मुकेश दुबे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है

जिला जेल के बाहर मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया तो अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए दरअसल मामला कुछ दिन पहले का है जिसमें जिला जेल के बाहर पुलिस कर्मियों ने एक साथी की जमकर पिटाई की थी।

वीडियो में दिख रहा है कि वह जेल कर्मी चुपचाप मार खा रहा है यह तीनों जेल कर्मी अपने साथ ही बल कर्मी को बुरी तरीके से फाइबर स्टिक से लगातार पीट रहे हैं। पिटने वाले जेलकर्मी का नाम है मुकेश दुबे। जब इसके सब्र का बांध टूट गया तो इससे पास खड़े एक जेल कर्मी से हाथापाई शुरू कर दी और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद भी अन्य दो साथी मुकेश दुबे की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। काफी देर बाद आसपास खड़े लोगों ने आकर के उनको समझाया बुझाया तब यह मामला शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक जेल में भंडारे ड्यूटी पर तैनात सिपाही मुकेश दुबे ने आरोप लगाया था कि उसे जेल के पांच सिपाहियों ने जमकर पीटा है। मुकेश दुबे का आरोप था कि उसकी निगरानी में भंडारे के अंदर बनने वाले खाने की क्वालिटी खराब करने का दबाव था। मुकेश दुबे के मुताबिक दबाव बनाने वाले जेल में तैनात उच्च अधिकारियों के अर्दली हैं और निजी कैंटीन संचालित करते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =