नगर पंचायत से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की
भोपा। ग्रामीणो ने नगर पंचायत से उचित साफ-सफाई व्यवस्था की मांग की। भोपा क्षेत्र के मोरना निवासियो को का आरोप है कि कूडा करकट के निस्तारण की उचित व्यवस्था ना होने से स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है।
अतः कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण उचित साफ सफाई व्यवस्था बेहद जरूरी है। ग्रामीणो का कहना है कि बरसात के मौसम के कारण वैसे भी सफाई जरूरी है।
ताकि संक्रमण रोगो से बचा जा सके। मोरना ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी का कहना है कि किसी कारण गांवो मे डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था नही हो पाई है।
प्रशासन द्वारा डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था नही हो पाई है। प्रशासन द्वारा डम्पिंग ग्राउण्ड की व्यवस्था अथवा कूडे के निस्तारण की व्यवस्था को लेकर कार्य योजना पर कार्य चल रहा है।
शीघ्र ही प्रशासन द्वारा कूडा निस्तारण की व्यवस्था के प्रबन्ध किए जाएंगे। ग्रामीणो का कहना है कि गांव मोरना मे जहां कोरोना बीमारी का प्रकोप जारी है।
वहीं दूसरी और शुकतीर्थ मार्ग पर बस स्टैण्ड के पास ही मुख्य मार्ग के किनारे कुछ स्थानो पर कूडा पडा है। कूडा करकट उठाने के साथ साथ उसका निस्तारण भी आवश्यक है।
