Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- रिफ्लेक्टिव टेप लगाई, किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar)। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंसूरपुर चीनी मिल मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर मालिकों एवं चालकों को प्रशिक्षित किया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर पार करने व मोड पर ट्रैक्टर चलाने के संबंध में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानी से ट्रैक्टर चालकों को अवगत कराया गया।

कोहरे में कम दृश्यता की परिस्थिति में ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टिव टेप की महत्ता समझाते हुए उन पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना मिल के प्रबंधक एवं जिला गन्ना अधिकारी से समन्वय स्थापित कर गन्ने के परिवहन में लगी ट्रैक्टर ट्राली ऊपर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।

इस कार्यक्रम में इरशाद अली यात्री कर अधिकारी मुजफ्फरनगर, यातायात विभाग से आर के शर्मा टी आई मुजफ्फरनगर ,महेश कुमार व मुकेश चंद शर्मा टी एसआई मुजफ्फरनगर तथा मंसूरपुर चीनी मिल के बलधारी सिंह महाप्रबंधक धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड मंसूरपुर, अरविंद कुमार दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार शर्मा महाप्रबंधक (प्रशासन ),उत्तम वर्मा मुख्य प्रबंधक (गन्ना),राकेश कुमार ,मुख्य सुरक्षा अधिकारी आदि सम्मिलित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + fourteen =