Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 24-26 जनवरी तक यूपी दिवस के संबंध में बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दिनांक २४-२६ जनवरी तक यूपी दिवस मनाये जाने के संबध मे बैठक आहूत की गयी। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में दिनांक २४-२६ जनवरी, २०२३ को यूपी दिवस राज्य एवं जनपद स्तर पर भव्यता के साथ मनाये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर अवध शिल्प ग्राम लखनऊ एवं नोएडा तथा प्रत्येक जनपद में आयोजित किया जायेगा।

यूपी दिवस पर निवेश एवं रोजगार के साथ व्यापार, तकनीक, पर्यटन एवं परम्परा मुख्य थीम रहेगी जिसके अन्तर्गत प्रदेश मे होने वाले नवाचारों एवं उत्कृष्ट अविष्कारों की प्रदर्शनी के साथ अनेक विभागों के द्वारा प्रतिभाग कर जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जायेगा। उन्होनें कहा कि स्वंत्रता संग्राम में जनपदों का योगदान, एक जिला एक उत्पाद की प्रदर्शनी एवं विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत टूल किट वितरण, कृषि विभाग द्वारा कृषि मेले का आयोजन एवं कृषि के क्षेत्र मे नये स्टार्ट अप द्वारा किये गये अविष्कारों की प्रदर्शनी, ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम प्रधानों का सम्मान कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों का सम्मान, समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनओं के प्रदर्शन के साथ छात्रवृत्ति एवं पुरस्कारों का वितरण, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सफलतम स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करना

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में रोजगार एवं निवेश की संभावना विषय पर जागरुकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन, आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वत्रन्ता आन्दोलन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, श्रम विभाग द्वारा योजनाअें का प्रचार-प्रसार पर आधारित प्रदर्शनियॉ एवं लाभार्थियों का सम्मान इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन भव्य स्तर पर किया जायेेगा।

उन्होनें कहा कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि अपने जनपद एवं राज्य में होने वाले नवाचारों को मुख्य रुप से प्रदर्शनी में शामिल कराये ताकि विश्वभर में प्रदेश मे होने वाले कार्यो की जानकारी उपलब्ध करायी जा सकें। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 3 =