Religious

रविवार को कौन-कौन से कार्य नहीं करने चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में हर दिन को किसी ना किसी ग्रह से जोड़ा गया है | सप्ताह का पहला वार रविवार को भगवान सूर्य देवता का दिन माना जाता है | इस दिन सूर्य देव के मंत्र जाप और पूजा का विशेष महत्व होता है |

साथ ही काशी के कोतवाल भैरव का भी यह सबसे प्रिय दिवस है | ज्योतिष विज्ञानं के अनुसार हर ग्रह के पसंद और नापसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ कार्य करते समय ध्यान रखना जरुरी है |

आइये जाने रविवार को कौनसे काम करने चाहिए और कौनसे नही –
कौनसे काम रविवार को नही करे

आपकी कुण्डली में सूर्य दुर्बल ना पड़े और आपको अनिष्ट समय नही देखना पड़े , इसके लिए कुछ कार्य रविवार को नही करने चाहिए |

~ रविवार के दिन सूर्य अस्त से पूर्व नमक का प्रयोग नही करना चाहिए |

~ रविवार के दिन मांस मदिरा जैसे तामसिक चीजो का परहेज करना चाहिए | इनका सेवन सूर्य के दुष्प्रभाव को जाग्रत करते है |

~ इस दिन दोपहर में पति पत्नी को सम्भोग भी नही करना चाहिए |

~ रविवार के दिन पीपल की पूजा और उससे सींचना भी नही चाहिए | मान्यता है की इस वार को उसमे दरिद्रता का वास होता है |

~ रविवार के दिन तुलसी के पत्ते नही तोड़े ना ही उसमे पानी दे |

~ इस दिन ताम्बे की चीजो को ना ही खरीदे और ना बेचे ।

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =