उत्तर प्रदेश

श्रीराम के चरित्र पर टिप्पणी करने वाला सिर्फ विक्षिप्त प्राणी हो सकता है: सपा MLA राकेश प्रताप सिंह

 रामचरितमानस को लेकर सपा एमएलसी सपा MLA राकेश प्रताप सिंह  द्वारा की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने Swami Prasad Mauryaपर निशाना साधते हुए कहा कि श्रीराम के चरित्र पर टिप्पणी करने वाला न तो सनातनी हो सकता है और न ही समाजवादी हो सकता है.

वो सिर्फ एक विक्षिप्त प्राणी हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई राम के चरित्र पर या धर्म की आस्थाओं पर कुठाराघात करने का काम करेगा तो मैं उसके विरोध में सबसे पहले सीना तानकर खड़ा हो जाऊंगा.

पांच फरवरी को गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित रामकथा में विधायक ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने ऐसा कहा है उस व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दे. ये मेरा दुर्भाग्य है कि वो मेरे दल का नेता है और मेरे दल का प्रतिनिधित्व कर रहा है. धर्म पर जब भी कोई कुठाराघात करेगा, मानस पर जब भी कोई टिप्पणी करेगा और राम और कृष्ण को बिना जाने, बिना समझे कोई बात करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजनीति रहे न रहे, विधायक रहू न रहूं आम जनता बनकर लोगों की सेवा करता रहूंगा.

राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि Swami Prasad Maurya इससे पहले बीजेपी सरकार में मंत्री रहे. उससे पहले बसपा सरकार में मंत्री रहे, नेता प्रतिपक्ष भी रहे. तब उन्हें रामचरितमानस की याद नहीं आई. जब मेरी पार्टी में आए तो उन्हें रामचरितमानस की याद आई? उन्होंने कहा कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने बौद्ध धर्म अपना लिया है तो उन्हें हिंदू धर्म में दखल देने की क्या जरूरत है. राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैं लखनऊ जाऊंगा तो इस बारे में राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी बात करूंगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seventeen =