News
खबरें अब तक...

समाचार

लाटरी सिस्टम के तहत आवासो का आवंटन किया गया1 Min 1 |
मुजफ्फनगर। प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हितो के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाए शुरू की है। जिनसे प्रदेशभर मे लाखो पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के यशवस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि प्रत्येक भारतीय सिर पर छत होनी चाहिए। उसी सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित किए गए हैं।
मेरठ रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राद्यिकरण कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज प्रधान मंत्री आपास योजना के तहत बनाए गए आवासो के पात्र व्यक्तियो को आवंटन के लिए आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। जिनसे पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं।
मुजफ्फरनगर विकास प्राद्यिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों का आज विकास प्राद्यिकरण परिसर मे लाटरी सिस्टम के तहत आवासो का आवंटन किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एमडीए बोर्ड के सदस्य श्री मोहन तायल, एमडीए बोर्ड सदस्य गजे सिह, एमडीए बोर्ड सदस्य शरद शर्मा ने लाटरी के माध्यम से मकानो के आवंटन के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान एमडीए के सचिव महेन्द्र प्रसाद, एडीएम प्रशासन अमित सिह, एमडीए के एक्सियन पी.सी.शर्मा एवं समस्त जे.ई. सम्पत्ति सहायक संजीव जैन एवं एमडीए प्रशासन उपस्थित रहा।
इस अवसर पर सामान्य जाती वर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, विधवा एवं एकल महिला,अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग जाति को वरीयता के आधार पर मकानो का आवंटन हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमति अंजलि चौधरी, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ, अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री श्रवण मोगा, केशव मंडल के अध्यक्ष रोहित तायल, शुभम गोयल, कुलदीप त्यागी, हर्षवर्धन बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डीएम व एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया2 Min 2 |
मुजफ्फनगर। डीएम व एसएसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर टै्रफिक व्यवस्था एवं त्यौहारो के मददेनजर शांति व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम श्रीमती सैल्वा कुमारी जै० एवं एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में साम्प्रदायिक सुरक्षा परखने हेतु विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद को ०४ सुपर जोन व २० सैक्टरों में विभाजित किया गया है। निरीक्षण के दौरान डियूटी प्वाईंटस पर नियुक्त पुलिस बल को जाम की स्थिति न उत्पन्न होने देने तथा बैरियर लगा कर सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को पूर्व में ही ब्रीफ किया जा चुका है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे, असमाजिक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही करें,दंगा-उपकरणों को साथ रखे तथा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखे।
उल्लेखनीय है कि त्यौहारो के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए तथा जाम के झाम से नागरिको को राहत दिलाने के उददेश्य से निर्देशित किया जा रहा है। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बच्चों के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग 3 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। संवैधानिक आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने 30 जुलाई को हरियाणा के पानीपत के गांव बिजोल में तीन बच्चों के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक की गयी कार्यवाही के विरोध में प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। संघर्ष मोर्चा के आयोजक इं. देवेंद्र कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछडों पर पुलिस अत्याचार कर रही है प्रशासन द्वारा गरीबों का शोषण किया जा रहा है। अध्यक्ष राकेश कुमार कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजौल गांव के तीन बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस जांच से नाराज परिजनों ने 36 बिरादरी एवं कश्यप समाज के लोगों के साथ मिलकर 30 जुलाई को पानीपत में लघु सचिवालय के पास शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया आरोप है कि जहां पुलिस ने लाठीचार्ज किया। महासचिव जयभगवान कश्यप ने कहा है कि इस मामले में अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बेकसूर लोगों को रिहा किया जाये और लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाये। इस दौरान एडवोकेट राजपाल कश्यप, हरिगोपाल कश्यप, अमित कश्यप, सुबोध कश्यप, रघुनाथ कश्यप, कुलदीप कश्यप, दीपक कश्यप, डा. मोहन कश्यप, भोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

चरथावल के गांव हैबतपुर में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, 4 घायल58C4348D 27Fb 425D 8Adf 8Aeeefa138F9 1 Min |
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में आज सुबह गोबर डालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर थाना चरथावल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में ४ लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में आज सुबह गोबर डालने को लेकर गांव के ही निवासी नरेंद्र व पवन पुत्रगण छोटा तथा विनय पुत्र मुकेश व मुकेश पुत्र कल्लू के बीच बीच पहले कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि नरेंद्र ने मुकेश के घर के बाहर पिछले करीब बीस साल से डल रहे कूडे को उठवाने व उक्त स्थान पर ठीक से सफाई कराने की बात कही थी। जिसके चलते इन दोनों दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। बताया जा रहा है कि घायलों में दो को अधिक चोटे आई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सूबे सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस द्वारा इस संबंध में ४ लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि गांव के जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप से नरेंद्र तथा मुकेश पक्ष के बीच हुए आपसी विवाद में समझौता होने पर यह मामला शांत हो गया।

युवक की करंट लगने से मौत
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव सैदपुरखुर्द में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों में जानकारी देते हुए बताया कि शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी २२ वर्षीय रोहित पुत्र शीशपाल तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरखुर्द में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। वह मकान की छत पर सोया हुआ था। आज सवेरे जागने पर जब वह लोहे का पलंग दीवार के किनारे लगा रहा था, तभी पलंग ऊपर से गुजर रही ११ हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से टच हो गया, जिससे करंट की चपेट में आकर रोहित गंभीर रूप से झुलस गया। उसके रिश्तेदार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूदखोरों ने किया जीना दुश्वार5 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर निवासी एक दलित महिला ने जिलाधिकारी एवं एसएसपी को दिये गये प्रार्थना पत्र में गांव के सूदखोर पर उत्पीड़न करने, मारपीट करने तथा घर से उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी दलित महिला संतोष पत्नी राजेंद्र ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने तीन वर्ष पूर्व गांव के ही एक सूदखोर से दो प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रूपये लिये थे पहले साल उसने 24 हजार रूपये सूदखोर को दे दिये इसके बाद भट्टे से पेशगी के रूपये लेकर सूदखोर का पूरा हिसाब मय ब्याज के कर दिया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कुछ दिन पूर्व उक्त सूदखोर उसके घर आया और फिर से दो लाख रूपये की मांग की जिस पर प्रार्थियां ने कहा कि उसने तो सारा हिसाब चुकता कर दिया है इस पर उसने उसे थप्पड मारे और धमकी देते हुए कहा कि आइंदा कभी मिलोंगे तो तुम्हारा इलाज कर दूंगा। पीडित महिला ने कहा है कि उन्होंने 29 जुलाई 2020 को नई मंडी थाने में भी सूदखोर के विरूद्ध प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्यवाही नहीं हुई पीडित महिला ने जिलाधिकारी व एसएसपी से सूदखोर के आतंक से बचाने की मांग की है।

दो लडकियों के साथ की मारपीट
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो पुत्रियों को बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घायल मां बेटियों का मेडिकल कराकर कार्यवाही शुरू कर दी है। लोहिया बाजार निवासी महिला आज अपनी दो पुत्रियों के साथ घायल अवस्था में शहर कोतवाली पहुंची और बताया कि उन्हें उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने ईंट पत्थरों से मारकर घायल किया है। पुलिस ने घायल मां बेटियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और उनकी शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सरवट फाटक पर एक संदिग्ध युवक को देखकर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से ६३० नशली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जेल भेजा गया आरोपी महमूदनगर निवासी इमरान है।

सड़क हादसों में कई लोग घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सिखेड़ा में हुए सड़क हादसे में सिखेड़ा निवासी मुजम्मिल व विलायतनगर निवासी भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुड़की रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बडगांव निवासी सुनील व उसकी मां मुनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोपा क्षेत्र में यह रहकड़ा के पास हुए सड़क हादसे में कसौली निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश व तिस्सा निवासी वेदपाल पुत्र बीरबल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिवक्ताओ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं प्रदेश मे अधिवक्तओं की हत्या विरोध मे प्रदर्शन किया7 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं प्रदेश मे अधिवक्तओं की हत्या विरोध मे प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सांपा। जिला बार संघ के बैनर तले कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश मे लगातार हो रही अधिवक्ताओ की हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिला बार संघ अध्यक्ष सैययद नसीर हैदर काजमी तथा जिला बार सचिव प्रदीप मलिक एड. के नेतृत्व मे एकत्रित अधिवक्ताओ ने सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि अधिवक्ता समाज बुद्धिजीवी वर्ग है। जो न्याय प्रशासन मे एक स्तंभ की भूमिका निभाता है बिना अधिवक्ता समाज के न्याय व्यवस्था की कल्पना नही की जा सकती है। प्रदेश मे आए दिन अधिवक्ताओ की मामूली कारणो से हत्या हो रही है। जो कि उचित नही है। ऐसी घटनाओ मे अधिवक्ताओ की सुरक्षा के संबंध मे ठोस निर्णय लिया जाना आवश्यक हो गया है। जिला बार ंध द्वारा अधिवक्ता की हत्या मे शामिल हत्या के खिलाफ रासुका की कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई गई है। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष सैययद नसीर अहमद काजमी,सचिव प्रदीप मलिक एड. सहित जिला बार संघ से जुडे साथी अधिवक्तागण मौजूद रहे।

मुक्तिधाम रथ का किया लोकार्पण6 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। परोपकारी सेवा समिति, शहर,की ओर से अंतिम यात्रा के लिए मुक्तिधाम रथ का किया गया लोकार्पण। इस वाहन में गरीबों के लिए अंतिम यात्रा की रहेगी निशुल्क सुविधा, शिव चौक पर वाहन का पूजन उधोगपति व समाजसेवी भीमसेन कंसल के कर कमलों द्वारा करवा कर, समिति सदस्यों ने श्मशान घाट के लिए अंतिम वाहन को रवाना किया वही परोपकारी सेवा समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि शहर की छोटी छोटी गलियों में अंतिम यात्रा के लिए ये वाहन निर्मित कराया गया है शहर श्मशान घाट है काली नदी , प र अब दो वाहन है।हरिद्वार एंव शुकताल जाने वाले शवो के लिये बड़ी गाड़ी जिसका नाम अन्तिम यात्रा वाहन है व लोकल के लिये इस छोटी गाड़ी जिसका नाम मुक्ति धाम रथ रखा गया हैं नगरवासियो को इन वाहनो की सुविधा दी गयी है।
कार्यक्रम में उद्योगपति भीमसेन कंसल,अध्यक्ष अजय अग्रवाल,सचिव शिवचरण दास गर्ग,उपमन्त्री दीपक मित्तल, मास्टर सुशील गोयल,प्रदीप मित्तल, जनार्दन स्वरुप गर्ग , अजय गर्ग ,रविन्द्र गुप्ता , योगेन्द्र तायल, विजेन्द्र सिघंल, मास्टर गिरवर सिहं गुप्त , सुशील संगल, सहित क़ई सदस्य मौजूद रहे

चेकिंग अभियान चलाया
रोहाना। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेशानुसार शहर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान के नेतृत्व में रोहाना पुलिस ने रोहाना चरथावल रोड गुरु कृपा गैस एजेंसी पर है दरोगा हर स्वरूप गौतम ने अपनी टीम के साथ जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों से पूछताछ भी की तथा उनके कागजात भी चैक किये तथा कई वाहनों के चालान भी काटे गये।

बैंको पर सघन चैकिंग अभियान चलाया
चरथावल। पुलिस ने कस्बे के सभी बैंको पर सघन चैकिंग-तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीम ने इस दौरान एटीएम के आसपास भी चैकिंग की। पुलिस सूत्रो के अनुसार एटीएम चोरो व धोखाधडी करने वाले लोगो से उपभोक्ताओ को सुरक्षित रखने के लिए आला अधिकारियो के निर्देश पर चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने कोरोना महामारी के मददेनजर लोगो को सोशल डिस्टेंस के पालन का पाठ पढाया। इस दौरान थान प्रभारी सूबे सिह यादव व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

राशन की दुकान पर पांच से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न होंः डीएम
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ महामारी के दृष्टिगत राष्ट्रीय खाद्य सुरखा अधिनियम-२०१३ अन्तर्गत माह अगस्त, २०२० में दिनांक ५ से १४ अगस्त, २०२०तक जनपद के समस्त अन्त्योदय कार्डा पर ३५ किग्रा० खाद्यान्न (२० किग्रा० गेहूँ व १५ किग्रा० चावल) प्रति कार्ड मूल्यृ २/-किग्रा० गेहूँ एवं ३/-किग्रा० चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको को ५ किग्रा० खाद्यान्न (०३ किग्रा० गेहूँ व ०२ किग्रा० चावल) प्रति यूनिट मूल्य ृ २/-किग्रा० गेहूँ एवं ३/-किग्रा० चावल की दर से ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदया द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार वितरण कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदया द्वारा उचित दर दुकानों पर नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित किया गया है। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया है कि नामित जिलास्तरीय नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर उचित दर दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे। अतः सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि कार्डधारको को राशन वितरण करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल आदि रखें तथा कार्डधारको के ई-पॉस मशीन पर अँगूठा लगवाने से पूर्व समस्त कार्डधारको के हाथो को साबुन/सेनेटाईजर से अच्छी तरह धुलवाकर ही ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के पश्चात् अन्त्योदय एवं पात्र लाभार्थी कार्डधारको को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण नियमानुसार करें। वितरण के समय सभी उचित दर दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारी एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता यह भी सुनिश्चित करें कि दुकान पर ५ से अधिक कार्डधारक एक साथ इकट्ठे न हों, सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए कम से कम एक मीटर की दूरी पर कार्डधारको के बीच गोला/निशान बनाकर आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाये। इसी के साथ सभी कार्डधारको से भी अनुरोध है कि वह भी उक्त महाकारी के संक्रमण से बचाव हेतु अपना राशन प्राप्त करते समय अपने मुँह पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा, रूमाल अवश्य रखें तथा कोविड-१९ महामारी से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशो जैसे-सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखना, सेनिटाईजर प्रयोग करना, ई-पॉस पर अंगूठा लगाने से पूर्व हाथो को साबुन से अच्छी तरह से धोना आदि का पालन करें।

 

बकाया गन्ना मूल्य के सापेक्ष इच्छुक किसानों को प्रति किसान 3 कुन्टल तक चीनी उपलब्ध कराने के निर्देशImg 20200804 112227 Min |
मुजफ्फरनगर 04 अगस्त 2020…जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. ने सभी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों मे चीनी वितरण एवं आगामी पेराई सत्र हेतु चीनी मिलों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा गयी। समीक्षा में पाया गया कि पेराई सत्र 2019-20 में चीनी मिलों द्वारा कुल देय अंकन 3402.93 करोड रू. के सापेक्ष अंकन 2325.56 करोड रू. का भुगतान कर दिया गया है। वर्तमान में चीनी मिल भैसाना पर 281.53 करोड रू., चीनी मिल खतौली पर 237.60 करोड रू., चीनी मिल तितावी पर 164.52 करोड रू., चीनी मिल मन्सूरपुर पर 154.41 करोड रू., चीनी मिल टिकौला पर 100.84 करोड रू., चीनी मिल खाईखेडी पर 66.20 करोड रू., चीनी मिल मोरना पर 48.83 करोड रू. तथा चीनी मिल रोहाना पर 23.40 करोड अवशेष है। जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलों को 31 अगस्त तक सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी मिल प्रतिनिधियों को चेतावनी दी कि यदि उनके द्वारा 31 अगस्त तक सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नही किया गया तो उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया कि जो किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के एवज में चीनी लेना चाहता है उसे 3 कु. तक चीनी उपलब्ध करायें।
बैठक में आगामी पेराई सत्र 2020-21 के संचालन की तैयारियो की समीक्षा की गई जिसमे पाया गया कि अधिकतर चीनी मिलों द्वारा रिपेयर/मेन्टिनेंस का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सभी चीनी मिलों द्वारा माह अक्टुबर के अन्त तक चीनी मिलों को चलाने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी चीनी मिलों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक उपाय करने एवं सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन करने के भी निर्देश दिये गये।
बैठक में डा. आर.डी. जिला गन्ना अधिकारी, डा.अशोक कुमार उपाध्यक्ष (शुगर) चीनी मिल खतौली, सुधीर कुमार यूनिट हैड चीनी मिल तितावी, अरविन्द कुमार दीक्षित यूनिट हैड चीनी मिल मन्सूरपुर,  लोकेश कुमार यूनिट हैड चीनी मिल रोहाना, सर्वेश कुमार प्रधान प्रबन्धक चीनी मिल मोरना, एम.सी.शर्मा यूनिट हैड चीनी मिल टिकौला, राज सिह चैधरी यूनिट हैड चीनी मिल भैसाना एवं  पुष्कर मिश्र यूनिट हैड चीनी मिल खाईखेडी द्वारा भाग लिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =