समाचार (Muzaffarnagar News)
वैलेंटाइन डे का पुतला फूंक जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वेलेंटाइन डे के विरोध मे विभिन्न हिन्दू संगठनो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वेलेंटाईन डे के मददेनजर आज जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी संजीव सुमन एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते नगर के विभिन्न मार्गो एवं बाजारों मे पुलिस बल गश्त करता रहा तथा पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इसी संदर्भ मे नगर की हृदय स्थिली शिवचौक के समीप एकत्रित हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के विरोध मे प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज हिन्दू महासभा के दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सडको, चौक चौराहो पर निकलकर होटल ढाबा और रेस्टोरेंट मे ऐसे प्रेमी युगलो को तलाशने मे लगे रहे। वेलेंटाइन डे के कारण आला अधिकारियो के निर्देशो के चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस बल द्वारा जनपद सहित नगर के विभिन्न क्षेत्र में पैदल गश्त तथा चैकिंग अभियान चलाया गया।
मुजफ्फरनगर। वेलेंटाइन डे के विरोध मे विभिन्न हिन्दू संगठनो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। वेलेंटाईन डे के मददेनजर आज जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी संजीव सुमन एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते नगर के विभिन्न मार्गो एवं बाजारों मे पुलिस बल गश्त करता रहा तथा पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इसी संदर्भ मे नगर की हृदय स्थिली शिवचौक के समीप एकत्रित हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के विरोध मे प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज हिन्दू महासभा के दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ता, पदाधिकारी सडको, चौक चौराहो पर निकलकर होटल ढाबा और रेस्टोरेंट मे ऐसे प्रेमी युगलो को तलाशने मे लगे रहे। वेलेंटाइन डे के कारण आला अधिकारियो के निर्देशो के चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस बल द्वारा जनपद सहित नगर के विभिन्न क्षेत्र में पैदल गश्त तथा चैकिंग अभियान चलाया गया।
निरीक्षण कर दिये एडीजी मेरठ जोन ने दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालय का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्ड ने उन्हें सलामी दी। जिसके बाद उन्होंने आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की। एडीजी जोन के निरीक्षण से अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने निरीक्षण के दौरान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आईजीआरएस कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया। उन्होंने पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर आदि शाखाओं एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन ने विभिन्न पुलिस शाखाओं में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकॉर्ड को दुरस्त रखने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया। साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अंतर्गत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन, सेग्रीगेशन एवं कूडे के निस्तारण की स्थिति, एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर के संचालन की स्थिति, सामुदायिक, सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्थिति तथा सामूहिक विवाह के संबंध में जनपद मुजफ्फरनगर की नगर निकायों पालिका एवं पंचायतों में क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा बैठक समस्त अधिशाषी अधिकारी के साथ उनके कार्यालय कक्ष मे सम्पन्न हुयी। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा बैठक में निर्देशित किया गया कि समस्त निकायों से शत-प्रतिशत डॉर टू डॉर कूडा कलैक्शन के साथ ही गीला एवं सूखा कूडा अलग-अलग एकत्रित करते हुए सेग्रीगेशन कराया जाये। जिन निकायों में एम०आर०एफ०(मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर का कार्य पूर्ण हो गया है वहां तत्काल रुप से उन्हे संचालित कराया जाये तथा जिन सेन्टर पर अभी विद्युत व्यवस्था नही हो पायी है उनके कार्य की प्रगति से प्रतिदिन अवगत कराये ताकि उन पर निगरानी की जा सकें। उन्होनें कहा कि निकाय को सेवा प्रदाता के रुप में अपने स्तर से ही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते रहें। किसी भी दशा में जलकल, सडक निर्माण, कूडे के ढेर इत्यादि दैनिक सुविधाओं का अभाव न हो जिससे प्रशासन की छवि पर विपरीत असर पडे। साथ ही उन्होंने सामूहिक विवाह के चिन्हित जोड़ो के सत्यापन एवं नियमनानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
अधिवक्ता का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अधिवक्ता की मौत से साथी अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार मूलरूप से चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बधाईखुर्द निवासी युवा अधिवक्ता कुलदीप पिछले कुछ समय से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से जिला व सिविल बार संघ से जुडे अधिवक्ताओं मे शोक छा गया। अधिवक्ताओं ने कुलदीप सिंह एडवोकेट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नो वर्क रख दोपहर के वक्त फैंथम हाल मे दो मिनट का मौन रख श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार जिन्दल, जिला बार संघ के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार मलिक, सिविल बार संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित व सिविल बार संघ के महासचिव बिजेन्द्र मलिक एडवोकेट सहित जिला व सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्तागण मौजूद रहे।
मूर्ति स्थापना की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेन समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रतिमा शहर में स्थापित कराने की मांग की। सेन समाज से जुड़े लोगों ने कहा कि सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित हैं, लेकिन संत शिरोमणि सेन महाराज की मूर्ति कहीं नहीं लगी है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सेन समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। कहा कि संत शिरोमणि सेन महाराज देश के महान संत हैं। उन्होंने कहा कि सेन समाज मांग करता है कि उनकी प्रतिमा मुजफ्फरनगर में किसी स्थान पर स्थापित कराई जाए।
सेन समाज के लोगों ने कहा कि चरथावल मोड़ पश्चिमी खंजापुर में भूमि सरकारी है। वहां पर अन्य कई महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित है। उन्होंने कहा कि यदि वहां पर संत शिरोमणि सेन महाराज की मूर्ति स्थापित हो जाए तो समाज ऋणी रहेगा। इस मौके पर समाज के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष उदल सिंह महावीर सिंह कृष्णपाल मोहित कुमार रमेश चंद्र रामपाल सुधीर आदि शामिल रहे।
महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना को भी हो चुका प्रदर्शन-शहर में महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापना को लेकर समाज के लोग संघर्षरत हैं। कई बार कश्यप समाज के लोग महर्षि की मूर्ति स्थापना की मांग कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा भी कई अन्य महापुरुषों की मूर्ति स्थापना को लेकर मुजफ्फरनगर में आंदोलन चल रहे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। शासन/जनपद/मण्डल स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा विकास भवन स्थित कार्यालय में समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के फेज-२ के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ओ०डी०एफ० प्लस ग्रामों तथा अन्य बिन्दुओं के सम्बन्ध में समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को शीघ्रताशीघ्र समस्त कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश निर्गत किये गये।
कांवड मार्ग का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा आगामी महा शिवारात्रि पर्व के दृष्टिगत कॉवड मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ आगामी महा शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद मे बढते कॉवड यात्रियों के सहायता हेतु कॉवड मार्ग का निरीक्षण किया गया। कॉवड मार्ग के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसील जानसठ के मोरना विकास खंड के ग्राम योगेन्द्र नगर मे डूंडी घाट पर पुलिया का निरीक्षण कर उसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने एवं मार्ग में आये गड़डों पर पैच वर्क कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होनें कहा कि जनपद से गुजरने वाले कॉवडियों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी भोपा सहित थाना प्रभारी उपस्थित रहें।
झगडने पर हुआ चालान
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने आपस मे झगड रहे आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओ मे चालान कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल वारंटियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ खतौली के निर्देशन मे एवं इंस्पैक्टर खतौली संजीव कुमार की मौजूदगी मे चल रहे चैकिंग/तलाशी अभियान के तहत पुलिस ने आपसी विवाद की सूचना पर 08 अभियुक्तों जिनमे क्रमशः प्रथम पक्ष सचिन निवासी रसूलपुर, द्वितिय पक्ष पंकज सैनी निवासी रसूलपुर उपरोक्त दोनो पक्षों मे चल रहे जमीन के बॅटवारे के विवाद के चलते प्रथम पक्ष की और से दीपक निवासी चित्तौडा, द्वितिय पक्ष की और से नीटू कुमार निवासी चित्तौडा व देवेन्द्र कुमार निवासी चित्तौडा, सुरेन्द्र सिंह निवासी चित्तौडा थाना खतौली उपरोक्त दोनो पक्षो मे आपसी कहासुनी को लेकर आमदा फसाद हो रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
फरियादियों की शिकायतों को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में नोडल अधिकारी के द्वारा ०६ शिकायते सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत को मौके पर ही खुशहाल परिवार में भेजा गया व ०५ शिकायतो को अग्रिम दिनांक काउन्सिलिंग हेतु नियत की गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।
बैठक में एडीजी जोन नेदिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ राजीव सभरवाल द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्शाखा प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपराध नियन्त्रण तथा उनके अनावरण हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन सहित जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण , प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक एवं जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस महानिदेश द्वारा शराब, खनन, गौकश/गौतस्कर, भूमाफिया तथा मादक पदार्थ तस्करों आदि के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद मे खनन, शराब, गौकश/गौतस्करों,भूमाफियाओं तथा मादक पदार्थ तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा एन्टी रोमियो स्कॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से, स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी कर सुरक्षा संबंधित सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायातध्थाना प्रभारियों को कार्ययोजना तैयार कर प्रतिदिन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, बिना हेलमेट, पटाखे वाली बुलेट आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। महोदय द्वारा थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव प्रभारी रोहाना कला के द्वारा चीनी मिल देवबंद से संबंधित क्रय केंद्र कोटेश्वरा द्वितीय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम मेंऔचक ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोहाना कला विनोद कुमार एवं सचिव प्रभारी रोहाना कला एसपी सिंह के द्वारा समिति रोहाना कला के चीनी मिल देवबंद से संबंधित क्रय केंद्र कोटेश्वरा द्वितीय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय इब्राहिमपट्टी के कृषक की बुग्गी तौल के लिए आई थी तुली बुगी के साथ मानक बाट रखकर जांच करने पर वजन सही प्राप्त हुआ कृषक के तौल पर्ची का दिनांक १४ फरवरी होने से एचएचसी में फीड नहीं हुई जांच उपरांत वापस करा दी गई। इस्क्रा केंद्र पर अब तक ७४००० कुंतल गन्ने की तौल की जा चुकी है वर्तमान में प्लांट (बोरु) गन्ने की आपूर्ति कृषकों द्वारा की जा रही है।
शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा क्षेत्र बुढ़ाना के कम्पोजिट स्कूल डूंगर में १४ फरवरी २०१९ को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में ४० वीर जवान शहीदों की याद में २ मिनट का मौन धारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा क्षेत्र बुढ़ाना के कम्पोजिट स्कूल डूंगर में विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक चौ० जमील अहमद के नेतृत्व में ४ साल पहले १४ फरवरी २०१९ को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में ४० वीर जवान शहीदों को याद किया गया जिसमें देश जिंदाबाद, देश के अमर शहीद जिंदाबाद के नारे लगवाए गए और सायरन बजाकर बच्चों को अनुशासित करके बच्चों, शिक्षक तथा शिक्षिकाओं द्वारा २ मिनट का मौन धारण किया गया।
20 फीट ऊंचा गन्ना उगाकर जौला गांव के किसान ने लिखी नई इबारत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जौला गांव के १८ साल के गन्ना किसान आसिफ की मेहनत मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे सराय गांव के पास खेतों में लहलहा रही है। करीब २० फीट ऊंचे गन्ने के खेत को देखने के लिए खेती-किसानी में दिलचस्पी रखने वाले राहगीर रुकते हैं। एक बीघा खेत में करीब १२० क्विंटल गन्ने का उत्पादन लोगों को हैरत में डाल रहा है।
किसान फरमान के सबसे बड़े बेटे आसिफ ने १८ साल की उम्र में ही जैविक खेती में महारत हासिल कर नाम कमाया है। वह बताते हैं कि ३० बीघा जमीन पर खेती कर रहे हैं। वर्तमान में उनके पास गन्ने की ०२३९ प्रजाति खड़ी है। बजाज शुगर मिल भैसाना ने इस प्रजाति की बुआई कराई थी।
पिछले चार साल से खेती कर रहे आसिफ ने जैविक विधि अपनाई। पशुओं का गोबर खाद के रूप में प्रयोग किया। वर्तमान में फसल की ऊंचाई १२० फीट पहुंच गई है। रोजाना खेतों को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। किसान का कहना है कि अपने खेत में कड़ी मेहनत से फल जरूर मिलता है।
इस बार इन प्रजातियों की बुआई
आसिफ ने बताया कि वह इस बार १५०२३, १४२०१, ०११८ और १३२३५ की बुआई की तैयारी है। इसके लिए वह अपने खेतों को तैयार कर रहा है।
रोजाना करता है ६० पूली की छिलाई
किसान आसिफ का कहना है कि परिवार में पिता फरमान, माता रिजवाना, छोटे भाई नवाजिश, रिहान और फरार है। वह खुद शाम के समय खेत में गन्ने की कटाई के लिए जाता है और सुबह से दोपहर तक गन्ने की छिलाई का कार्य करता है। वह रोजाना ६० पूली की छिलाई करता है।
चीनी मिल ने किया सम्मानित
बेहतर गन्ना उत्पादन के लिए भैसाना चीनी मिल की ओर से आसिफ को ३१ हजार रुपये का पुरस्कार दिया जा चुका है। प्रोत्साहन से उसे खेती करने में और अधिक रूचि बढ़ी।
रासायनिक खादों से दूरी बनाए किसान
आसिफ का कहना है कि किसानों को रासायनिक खादों से दूरी बनानी होगी। वह खुद अपने खेत में पशुओं के गोबर का खाद इस्तेमाल करता है।
राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर कदम बढ़ाने का निर्देश दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जय भारत इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि थाना प्रभारी छपार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए स्वयंसेवकों को राष्ट्र भावना से प्रेरित करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर कदम बढ़ाने का निर्देश दिया विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार त्यागी और प्रधानाचार्य डॉ० रविंद्र कुमार द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अभिवादन किया गया। समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जैसे एनएसएस का लक्ष्य गीत, स्वागत गीत और शिक्षा का महत्व और कव्वाली ,शैक्षिक जागरूकता पर नाटक आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा स्वयं सेवकों को राष्ट्र सेवा की भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेवक कहकशा, गुरप्रीत, शिवा, अंशुल, अजहर, सादिक, नाजिया, आयशा, श्रद्धा, अंजू, प्रतिभा, अनिकेत, आशु, शाहनूमा, जतिन, हिमांशु, दीपांशु, शिवा, कमल आदि का महत्वपूर्ण योगदान देते हुए रंगारंग कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
जिला पंचायत सभागार सौर ऊर्जा से रोशन होगा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत का सभागार सौर ऊर्जा से रोशन होगा। सभागार की छत पर इसके लिए दस किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। ३१ मार्च से पहले सौर ऊर्जा से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में दस किलोवाट का सोलर पैनल लगने जा रहा है। इसे लेकर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में पहले ही प्रस्ताव पास हो चुका है। प्रदेश सरकार ने भी निर्देश दिए थे कि जिला पंचायत समस्त विद्युत आपूर्ति सोलर पैनल के माध्यम से ही करें।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोलर पैनल की खरीदारी को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए स्टीमेट बन गया है। लगभग दस लाख का खर्च जिला पंचायत का इसमें आएगा। दस किलोवाट का सोलर पैनल जिला पंचायत सभागार की छत पर ही लगेगा। सोलर पैनल की गारंटी २० साल की और बैटरी की गारंटी पांच साल की होगी। दो माह पहले जिला पंचायत के सभी दफ्तर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं। जिला पंचायत के सभी दफ्तरों को सौर ऊर्जा से ही बिजली मिल रही है।
सरकारी कार्यालय लगातार जुड़ रहे
केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशों के चलते सभी सरकारी कार्यालयों को सौर ऊर्जा से जोडने की पहल चल रही है। जिले में विकास भवन, कलक्ट्रेट पहले ही इससे जुड़ चुके हैं। अन्य कार्यालयों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सरकार की होगी लाखों की बचत
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि हमारे सभी दफ्तरों को सोलन पैनल से दो महीने पहले जोड़ा गया था। सभागार ही बाकी था। दफ्तरों का बिल ४० हजार रुपये प्रति माह तक आता था। अब केवल २२०० रुपये का बिल आया है। आने वाले समय में यह भी बंद हो जाएगा। सरकार को प्रति वर्ष लगभग पांच लाख की बचत होगी।
उचित दर की दुकान का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना के द्वारा ग्राम हुसैनपुर में उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुपालन में पूर्ति निरीक्षक बुढ़ाना के द्वारा ग्राम भोरा खुर्द के उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्ड धारको से वितरण के संबंध में पूछताछ की गई तथा बयान दर्ज किए गए।


