उत्तर प्रदेश

Gorakhpur ट्रिपल मर्डर मामले का महज चंद घंटे के अंदर खुलासा: महिला ने पति और दो सौतेले बेटों को उतारा मौत के घाट

Gorakhpur पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया.  एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता के दौरान ट्रिपल मर्डर का खुलासा किया. एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला नीलम और अवधेश गुप्ता दोनों की यह दूसरी शादी थी. अवधेश गुप्ता की पहली पत्नी से दो बेटे थे. जबकि महिला की एक 12 साल की बेटी हैं.

Gorakhpur एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के मुताबिक प्रॉपर्टी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था. इसके साथ ही महिला का कहना है कि पति अवधेश उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता था‌. इन सब कारणों को लेकर महिला ने शनिवार देर रात धारदार हथियार से पहले पति की हत्या की और बाद में दूसरे कमरे में सो रहे दोनों सौतेले बेटों की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला.

Gorakhpur सहजनवां थाना क्षेत्र के सहबाजगंज इलाके में देर रात पुलिस को ट्रिपल मर्डर की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच पड़ताल शुरू की तो पारिवारिक विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर किए जाने की बात सामने आई. ऐसे में  महिला को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Gorakhpur एसपी सिटी गोरखपुर कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी महिला नीलम गुप्ता की एक साल पहले ही मृतक अवधेश से शादी की थी, दोनों की यह दूसरी शादी थी. पहली शादी से महिला को एक बेटी थी. पूछताछ में महिला ने बताया कि पति अवधेश बेटी पर बुरी नजर रखता था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 9 =