वैश्विक

पार्टी कार्यकर्ता को सरेआम जड़ा थप्पड़ कर्नाटक के पूर्व CM Siddaramaiah ने

 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता Siddaramaiah एक विवाद में पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पूर्व सीएम सिद्धारमैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि बीते शुक्रवार का है. इस वायरल वीडियो में वह बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में Siddaramaiah अपने आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ से घिरे हुए नजर आ रहे हैं. उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलते हुए नजर आ रहे हैं.इस दौरान एक कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए उनके एकदम करीब पहुंच जाता है. इस पर वह उसे थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगने के लिए वहां आए थे. इसी दौरान यह घटना हुई. हालांकि वीडियो में वह नेता कोई गलत रिएक्शन देता हुए नजर नहीं आ रहा है, जिसे सिद्धारमैया ने थप्पड़ मारा था. अब इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को जमकर कोसा जा रहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − six =