वैश्विक

दौराला थाना क्षेत्र में मंदारीपुर गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या, मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के दौराला थाना क्षेत्र में मंदारीपुर गांव के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। 

कपसाड गांव निवासी कुलदीप रविवार को बाइक पर अपने दोस्त के साथ पैसे लेने गया था। इसी दौरान हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को मोदीपुरम के एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

मृतक के साथी सुधांशु उर्फ प्रिंस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पैसे लेने के लिए बुलाया था। वहां एक युवक से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दो हमलावर खेत से निकलकर आए और गोली बरसानी शुरू कर दी।

इस बीच कुलदीप को गोली लग गई, जबकि मैं किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद प्रिंस ने दौराला थाना पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पल्लवपुरम और दौराला पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बताया गया कि मृतक कुलदीप बीटेक करने के बाद दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। कुलदीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

वहीं घटना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी दोस्त प्रिंस बीसीए कर रहा है। पुलिस ने दोनों के फोन को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजीत व उसके साथी बताए गए हैं।

सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन का सामने आ रहा है। जिस युवक का नाम हत्या में आया है उसकी तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =