उत्तर प्रदेश

Chitrakoot News: थाने में लेनदेन के मामले का हुआ था समझौता, लापता किशोरी का शव यमुना किनारे मिला

Chitrakoot News: दो दिन पहले लापता किशोरी का शव रविवार को यमुना किनारे पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी वृंदा शुक्ला समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के गायब होने पर परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। मृतका का चेहरा काला पड़ने की वजह से तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर रही। पिता ने बेटी की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मऊ कस्बे के यमुना रोड़ पर रहने वाले राकेश त्रिपाठी किराना दुकानदार है। बताते हैं कि उनकी 15 वर्षीया बेटी स्नेहा दो दिन पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही उसकी खोजबीन कर रहे थे।

रविवार को स्नेहा का शव कस्बे से करीब दो किमी दूर यमुना नदी किनारे निर्माणाधीन महिला घाट पुल के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। 

बताते हैं कि मृतका का चेहरा काला पड़ गया है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं पिता ने भी हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन डाक्टरों का पैनल गठित कराकर पोस्टमार्टम कराया है। पैनल में डा राजेश बहादुर, डा विकास सिंह व डा आकांक्षा शामिल रहे। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई है। दोपहर बाद शव आने के साथ ही पैनल गठित हो गया था। लेकिन करीब तीन घंटे बाद पोस्टमार्टम हुआ। जिस पर परिजनों ने आक्रोश जताया।

मृतका स्नेहा पर कस्बे की ही सहेली छात्रा ने मऊ थाने में पांच हजार रुपये के लेनदेन की शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने स्नेहा व उसकी सहेली को थाने बुलाया था। दोनों के पिता भी थाने पहुंचे थे। बताते हैं कि पुलिस की मौजूदगी में मात्र एक हजार रुपये का लेनदेन सामने आया था।

तत्काल एक हजार रुपये सहेली को देकर मामले में समझौता हो गया था। इसके बाद से ही स्नेहा गायब हो गई। दूसरे दिन पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों एक ही साथ सिलाई सीखने जाती थी और दोनों में अच्छी दोस्ती भी रही है। इनके साथ आधा दर्जन और लडकियां भी जाती रही है।

दो दिन बाद गायब किशोरी के शव मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, यमुना किनारे लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में कई थानों को फोर्स बुलाया। जिसमें सीओ राजापुर के साथ ही बरगढ़, रैपुरा थाने का भी फोर्स मौके पर पहुंचा। शाम तक कस्बे में पर्याप्त पुलिसबल की मौजूदगी रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =