वैश्विक

लुसियाना में जहरीली गैस से एक ही परिवार को पांच सदस्यों की मौत

अमेरिका के लुसियाना में एक घर में जेनरेटर से कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से बीमार हो गया। कुछ ही घंटों पहले तूफान लॉरा और घातक तेज हवाओं में यह परिवार बच गया।

परिवार के एक सदस्य ने ‘द एडवोकेट’ को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से परिवार वहां से विस्थापित होने में असमर्थ था। इसके पहले 2005 में आए तूफान रीटा के बाद यह घर मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हुआ था।

अधिकारियों और रिश्तेदारों के मुताबिक, रात में घर के गैरेज में रखे एक जेनरेटर से हो रहे रिसाव के कारण पूरे घर में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई।

घटना में बचे इकलौते सदस्य ने  बताया कि उन्होंने हवा के आने-जाने के लिए गैरेज का दरवाजा खुला छोड़ दिया था, लेकिन तेज हवाओं की वजह से दरवाजा खुद ही बंद हो गया।

इसके बाद जहरीली गैस घर में फैलने लगी। घर के सदस्यों की मौत के बाद 12 सितंबर को एक संयुक्त शोक सभा आयोजित की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 3 =