राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना,देश सदैव उनका आभारी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा।
We remain grateful to the hardworking teachers for their contributions towards shaping minds and building our nation. On Teachers Day, we express gratitude to our teachers for their remarkable efforts. We pay tributes to Dr. S. Radhakrishnan on his Jayanti. #OurTeachersOurHeroes
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2020
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।’
Aditya Mishra serves in the MP cadre. He shared a touching poem liked by an Inspector who was working with him.
He also emphasises on always upholding the trust placed in the police. pic.twitter.com/c2jEkIzUWW
— PMO India (@PMOIndia) September 4, 2020
मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है।
उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।
अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था।
कश्मीरी युवाओं को भटकने से बचा सकती हैं महिला पुलिस अधिकारी : प्रधानमंत्री मोदी

