समाचार
चरथावल तिराहे से गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर प्र0नि0 अनिल कपरवान द्वारा वांछित अभियुक्त मनव्वर उर्फ बब्लू पुत्र सलीम नि0 दधेडूकलां थाना चरथावल मु0नगर, सुलेमान उर्फ मोनू पुत्र मौ0 उस्मान नि0 लददावाला थाना को0नगर मु0नगर को चरथावल तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 प्रदीप नादर वांछित अभियुक्त रामाशीष पुत्र सन्तोष यादव नि0 मधुरापुर थाना पंवातोल जिला नवाद बिहार को टीपीनगर सरदार होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर प्र0नि0 जितेन्द्र यादव द्वारावांछित अभियुक्त मौ0 रमीज पुत्र जमशेद नि0 मौह0 शहरदरान कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना जानसठ पर उ0नि0 रोहताश कुमार द्वारावांछित अभियुक्त विजय पुत्र जयशरण, श्रीमती सरला पत्नी जयशरण, जयशरण पुत्र रिसाल, शैलेन्द्र पुत्र जयशरण नि0गण सरस्वती विहार थाना ट्रान्सपोर्टनगर मेरठ को अभि0गण के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर उ0नि0 संजय कुमार राणा द्वारा वांछित अभियुक्त रविन्द्र पुत्र रामा नि0 सीकरी थाना भोपा मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र नूरू नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर थानाध्यक्ष उ0नि0 अजय कुमार वांछित अभियुक्ता शमीमा पत्नी निसार नि0 शिकारपुर थाना भौराकलां मु0नगर को ग्राम शिकारपुर से गिरफ्तार किया गया।
अनुसूचित जाति मे शामिल कराने की मांग


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि गोड,मंझवार,शिल्पकार, तुराहा,पासी, बेलदार मुख्य जातियां भारतीय संविधान मे अनुसूचित जाति की अनुसूचि भारतीय संविधान मे अनुसूचित जाति की अनुसूचि मे शामिल है और आरिक्षत है किन्तु उनकी उपजातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण नही मिल रहा है। जो मछुवा समुदाय की उपजातियां उ.प्र.की अनुसूचित जाति की सूचि के क्रम सं- मे बेलदार, गौड, मझवार, तुरैहा है जो मछुवा समुदाय की कहार कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद,धींवर, बिन्द, धीमर, बाथम, तुरहा, गाडिया, मांझी, मछुवा उपजातियां शामिल की जानी चाहिए।इस दौरान सत्यवीर सिह प्रजापति,रामकुमार प्रजापति,निर्वेश प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, कृष्णपाल प्रजापित आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपति व राज्य पुरस्कारों से सुशोभित शिक्षकों को सम्मानित किया


सम्मानित होने वालों में राष्ट्रपति पुरुस्कार विजेता डॉ विकास कुमार, राज्य पुरस्कारों से सम्मानित डॉ कंचन प्रभा, रीना सिंह और ज्ञान गंगा पुरस्कार से सम्मानित डॉ वन्दना शर्मा रहे। इस अवसर पर पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के उपलक्ष मे 47 शिक्षको को सम्मानित किया गया है। जिनमें एस.डी.इण्टर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डा.विकास कुमार शर्मा भी शामिल हैं। आज दोपहर एनआईसी में शिक्षक दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर से राष्ट्रपति एवं राज्य पुरस्कारों से सुशोभित शिक्षको को एनआईसी भवन मे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान संभव नही है। गुरूजनो के आर्शीवाद से ही हर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक व सफल बनाता है। शिक्षा मानव जीवन का अभिन्न अंग है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सभी शिक्षको का यह सतत प्रयास रहता है कि उनके शिष्य उच्च अंक प्राप्त कर उन्हे व उनके विद्यालय को गौरवान्वित करें। एनआईसी मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य पुरस्कार/राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षको को साधुवाद दिया। श्री निशंक ने कोरोना काल के दौरान ऑन लाइन पढाई कराने वाले वाले शिक्षको के प्रति भी आभार व्यक्त किया। मानव संसाधन विकास मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने इस दौरान एक एक मिनट के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने वाले शिक्षको का वैबसाइट के माध्यम से अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रभारी बी.एस.ए योगेश शर्मा, लतिल मोहन गुप्ता,जी.आई.सी.प्राचार्य डा. ब्रजेश कुमार,डा.वशिष्ठ भारद्वाज, श्रीमति रीना,डा.वन्दना शर्मा आदि मौजूद रहे।
५० लाख के लागत की लगाई गई मशीनों का शुभारंभ


नई बस्ती से गिरफ्तार किया
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पर उ0नि0 बिरेन्द्र यादव मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त अतीकुर्रहमान पुत्र राशिद नि0 भूराहेडी थाना पुरकाजी मु0नगर को मौह0 शेखपुरा नई बस्ती से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया।
जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया
भोपा। थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त आदेश पुत्र शिवकुमार, मोण्टी पुत्र सुशील कुमार, अर्जुन पुत्र ब्रहमपाल नि0गण ग्राम शुक्रतारी थाना भोपा मु0नगर, दीपक कुमार पुत्र सुरेशपाल नि0 मखियाली थाना नई मण्डी मु0नगर को जंगल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 जाल, मछली पकडने के 04 कांटे, लगभग 01 कुन्तल मछली बरामद किया गया। थाना भोपा पर उ0नि0 गणेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त बन्टी पुत्र कृष्णपाल नि0 नई बस्ती थाना भोपा मु0नगर को जंगल ग्राम युसुफपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
कोविड-१९ कंट्रोल रूम ओर कचहरी का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर आज डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा कोविड-१९ कंट्रोल रूम ओर कचहरी का निरीक्षण किया गया शासन के आदेश अनुसार कोरोनावायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में इंसुलेट मरीजों की देखभाल उनसे सवाल उनकी सुरक्षा और खान-पान उनका रखरखाव उनकी चिकित्सा सुविधा आदि व्यवस्थाओं को लेकर जिला अधिकारी ओर अधीनस्थ अधिकारी सुबह और शाम को मरीजों से बातचीत करेंगे और उनका हाल चाल पूछेंगे जिससे मरीजो को अहसास हो कि शासन और प्रसासन संक्रमित मरीजो के साथ है जिससे उन्हें अपनेपन का अहसास हो ओरबइसी संदर्भ में आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा कोविड-१९ कंट्रोल रूम ओर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया वहीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रशासन अमित कुमार ,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार,मौजूद रहे वही एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जनपद में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की ठीक होने की अच्छी दर है लेकिन जनपद में कोरोनावायरस के मरीज भी निकल रहे हैं जनता को घबराने की जरूरत नहीं है सब लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें और सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें वई जनपद में अभी तक २५/२६ कोरोना से कैजुअल्टी हो चुकी है लेकिन फिलहाल कि दिनों में कोई भी कैजुअल्टी नहीं हुई।
अवैध शस्त्र बना रहे तीन लोगों को भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्रों व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया


साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। साइबर सैल और शाहपुर पुलिस ने बंद पड़ी इंश्योरेंस पालिसी को चालू कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शाहपुर थाने पर अरूण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि कुछ लोगों ने उसे बीमा कम्पनी के नाम पर फोन कर उसकी बंद पडी इश्योरेंस पालिसी चालू कराने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में 15 लाख रूपये जमा करा लिये है। शाहपुर पुलिस साइबर सैल के साथ मिलकर मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक सूचना मिलने पर नई दिल्ली के गाजीपुर इलाके में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गये आरोपी विकास यादव पुत्र प्रभु दयाल सिंह निवासी खोडा जनपद गाजियाबाद, धन्नू उर्फ धमेन्द्र पुत्र मोहन सिंह निवासी अल्मोडा उत्तराखंड व चंदन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मयूर विहार दिल्ली है। एसपी देहात ने बताया कि पकडे गये आरोपी बीमा कम्पनी के कर्मचारियों को पैसे का लालच देकर उनसे बंद पडी पालिसियों का डाटा और पालिसी धारक के नम्बर एकत्रित कर लेते है और फिर ऐसे लोगों को फोन कर बंद पडी पालिसी चालू कराने का झांसा देकर उनसे पैसों की ठगी करते है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 74 हजार 800 नकद, लैपटाप, कम्यूटर, 19 मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद किये है। पुलिस पकडै गये आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया
मुजफ्फरनगर। लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कुछ शिक्षक- गण भी उपस्थित रहे। सोशल डिस्टेंसिंग का सभी के द्वारा विशेष ध्यान रखा गया। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं पुष्प अर्पित किए गए। शिक्षकों के सम्मान हेतु छात्रों द्वारा ऑनलाइन अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने ग्रीटिंग कार्डस, नृत्य एवं गायन के द्वारा अपने मनोभावों को व्यक्त करने हेतु पूरे कार्यक्रम को भली-भांति समायोजित करके शाम को सभी शिक्षकों के समक्ष ऑनलाइन प्रस्तुत किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन, मुजफ्फरनगर के द्वारा श्रीमती पिंकी त्यागी, श्रीमती भव्या माहेश्वरी व श्री आदित्य वर्मा को बेस्ट टीचर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता जी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान का स्मरण करते हुए सभी को उनके पद- चिह्नों पर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने सभी शिक्षकों के कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा की एवं इसी प्रकार उनको अपने कर्तव्य -पथ पर बढ़ने की प्रेरणा दी। शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनको उपहार भेंट किए गए।
प्राइवेट बसों में टेंपो में कोविड-१९ का खुला उल्लंघन हो रहा -शिवसेना


डॉक्टर ने महिला के साथ अभद्रता की


जमीन पर अवैध रूप से कब्जे करने का आरोप
मुजफ्फरनगर। कूकडा स्थित तिलकनगर के अनेकों लोगों ने आज डीएम कार्यालय पर पहुंचकर जिलाध्िाकरी के नाम दिये गये प्रार्थना पत्र में कुछ लोगों पर नकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जे करने का आरोप लगाया है। तिलकनगर निवासी मीनाक्षी, गीता, विनोद कुमार, मीना शर्मा, कृष्णा, विकास जैन, बबीता, फूलमती, देवेंद्र, मुकेश कुमार, प्रेमलता, कृष्णादेवी आदि ने बताया कि उन्होंने करीब 14 वर्ष पूर्व तिलकनगर में प्लाट खरीदे थे। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी कागजातों के आधार पर उनके प्लाट कब्जाने का प्रयास कर रहे है। आरोप है कि रोहित शर्मा, बबलू, महक सिंह और चहक सिंह आदि 28 अगस्त को जेसीबी मशीन लेकर उनके प्लाटों पर आये और वहां जेसीबी मशीन के द्वारा नींव आदि को ध्वस्त कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि उक्त लोग कुछ बैनामों के आधार पर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की गुहार लगायी है।
बंदियों को पैराल पर रिहा किया जाये
मुजफ्फरनगर। राजपूत उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने एडीएम प्रशासन अमित कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए जिला जेल में बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आशंका व्यक्त की कि दूसरे बंदियों में भी संक्रमण बढ सकता है। इसलिए पारिवारिक विवादों में कारागार में निरूद्ध बंदियों को पैराल पर रिहा किया जाये। ज्ञापन देने वालो में विक्रम कुशवाहा, प्रताप चौहान, रजनीश, अवनीश आदि लोग शामिल थे।
मदर्स प्राइड स्कूल् मे आज शिक्षक दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल् मे आज शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दिन सभी बच्चो ने अपनी शिक्षिकाओ को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने स्कूल की सभी शिक्षिकाओ को शिक्षक दिवस की खूब शुभकामनये दी। ,इस बार कोरोना संकरण के चलते शिक्षक दिवस ऑनलाइन क्लास के दौरान ही मनाया गया स्कूल की सभी शिक्षिकाओ ने सभी बच्चो को शिक्षक दिवस के बारे मैं बताया कि ५ सितंबर को स्कूल कॉलेज, यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स अपने-अपने गुरुओं को सम्मानित करते हैं। टीचर्स डे भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह एक महान शिक्षक होने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे।इस दिन सभी बच्चो ने अपनी अपनी मैडम की एक्टिंग की तो वही कुछ बच्चो ने डांस किया , पोएम गायी, कार्ड बनाया और अपनी टीचर को स्पेशल फील करवाया। सभी बच्चो व शिक्षिकाओ ने खूब एन्जॉय किया । इस कार्यकम को सफल बनाने मे सभी शिक्षिकाओ ने अपना सहयोग किया।


समूह की महिलाओं के द्वारा अध्यक्ष हसीन जहां के नेतृत्व में किया गया निःशुल्क ड्रेस व मास्क का वितरण
चरथावल। ग्राम चौकडा स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में फलक स्वंय सहायता समूह की महिलाओ द्वारा अध्यक्ष हसीन जहां के नेतृत्व में निःशुल्क ड्रेस व मास्क का वितरण किया गया।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम चौकडा स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल में निःशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें फलक स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के द्वारा अध्यक्ष हसीन जहां,प्रधानाध्यापक खलील अहमद द्वारा सैकडों से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस व मास्क का वितरण किया गया फलक स्वयं सहायता समूह कुटेसरा की अध्यक्ष हसीन जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि फलक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुटेसरा,प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल चौकडा के स्कूली बच्चो के द्वारा ड्रेस व मास्क सिलने का कार्य किया गया है।
महिलाओ और किशोरियो को दी घरेलू हिंसा पर जानकारी

पुरकाजी। अस्तित्व सामजिक संस्था ने गरीब बेरोजगार, मजदूर और जातिधर्म तथा जेंडर समानता को लेकर महिलाओ और किशोर के साथ बैठक कर उन्हे जानकारी दी गई।
अस्तित्व सामाजिक संस्था की डायरेक्टर रेहाना अदीब केनिर्देशन में कोर्डिनेटर शादाब जहांन के नेतृत्व में शनिवार के दिन क्षेत्र के गांव भोजोहड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शादाब जहांन ने महिलाओ और किशोरियों को जेंडर समानता, गरीबी बेरोजगार जाति धर्म आधारित हिंसा के बारे में जानकारी दी। लाकडाउन के बाद पुरूष बेरोजगार हुए है और जिस कारण घरेलू हिंसा बढी है। कार्यक्रम में लडकियो को सलोग्न के माध्यम से पढाई, लिखाई, और सामाजिक जिम्मेदारियो के बारे मे बताया। शादाब जहांन ने बताया कि घरेलू हिंसा में हमेंशा महिलाओ को ही क्यो दबाया जाता है। उन पर क्यो अत्याचार किया जाते है। इस सबका कौन जिम्मेदार हैं। हम पितृसत्तात्मक समाज के खिलाफ है। गरीब बेसहारा लोग आखिर कहां जाएगें। वही उन्होने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओ और किशोरियो को उनके अधिकारो के बारे मेंं बताया। कार्यक्रम को लाईव फेस बुक कि जरिये भी सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करना था। जिसमें अस्तित्व के कार्यकर्ताओ महिला हिंसा, जेंडर समानता आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रानी, मुकुल आदि मौजूद रही।





