बेटी पैदा हुई तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, वीडियो वायरल
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता का भाई अपनी बहन की पैरवी में उसकी ससुराल पहुंचा तो उसकी भी जमकर पिटाई की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी गली नंबर-22 में रहने वाली उजमा की शादी शास्त्री नगर सेक्टर-13 के परवेज के साथ हुई थी।
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में बेटी पैदा होने से नाराज ससुराल वालों ने एक महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। शनिवार को पीड़िता का भाई अपनी बहन की पैरवी में उसकी ससुराल पहुंचा तो उसकी भी जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/mAWMFrUmmQ
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 5, 2020
उजमा का आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले 50 हजार नकद और बाइक की मांग को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे।
इसी बीच उजमा ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है की बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों ने उजमा को घर से निकाल दिया।-
मेरठ में दबंगई से परेशान क्षेत्रवासियों ने लगाए पलायन के पोस्टर पुलिस अनजान
शनिवार को उजमा का भाई अपनी बहन को लेकर उसकी ससुराल पहुंचा था। आरोप है कि ससुराल वालों ने उजमा को घर में रखने से इंकार किया।
जिस बात का विरोध करने पर उजमा के पति, देवर और अन्य ससुराल वालों ने दोनों भाई-बहन की जमकर पिटाई की। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है।
उधर, आरोपी द्वारा पीड़ितों से की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
