संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar शहर में जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें, गर्मी बढ़ते ही सज गए एसी और कूलर के बाजार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) गर्मी की दस्तक के साथ बाजार में एयर कंडीशनर, फ्रिज और कूलर की डिमांड बढ़ गई है। इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें पंखें, कूलर, फ्रिज और एयर कंडीशनर से सज चुकी है। नए-नए डिजाइन और फीचर के एसी व कूलर लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।

गर्मी की तपिश बढ़ते ही इलेक्ट्रानिक्स दुकानों ने भी लोगों की जरूरत को पूरा करने के सामानों का स्टॉक कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के मैनेजर प्रतीक का कहना है कि इस बार नए डिजाइन और फीजर के पंखे, कूलर, फ्रिज और एयर कंडिशनर मार्किट में आए है। पंखा में सीलिंग फैन एक से तीन हजार, कूलर पांच से १२ हजार, फ्रिज ११ से ४५ हजार और एयर कंडीशनर ३६ से ५५ हजार तक की कीमतों में उपलब्ध है।

जहां तक कूलर की बात है तो बाजार में अतुल, एलएनके, राज और रूटर समेत विभिन्न कंपनियों के कूलर मौजूद हैं। कोई लोहे की बाडी में है तो फाइवर व प्लास्टिक की बाडी में उपलब्ध है।

एसी वाला कूलर कर रहा प्रभावित

मध्यम वर्ग के लोगों को एसी वाला कूलर प्रभावित कर रहा है। इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है। यह कूलर बहुत ही अच्छी क्वालिटी में है। जो एसी की तरह ही कमरें को ठंडा कर देते है। वहीं दफ्तरों और अन्य संस्थानों के लिए लोग एयर कंडिशनर की खरीदारी कर रहे है।

जगह-जगह खुली शीतल पेय पदार्थों की दुकानें

लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें भी खुल गई हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार में खुलीं लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानें लोगों को राहत पहुंचा रही हैं। शीतल पेय पदार्थ बेचने वालों ने बताया कि दस दिन से अचानक गर्मी बढ़ गई है। इसलिए कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 404 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =