चीन : पोत से नौ उपग्रह अंतरिक्ष की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित
चीन ने पीले सागर पर एक पोत से ठोस-प्रणोदक वाहक रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष की कक्षा में नौ उपग्रह सफलतापूर्वक भेजे। यह समुद्र आधारित दूसरा प्रक्षेपण मिशन है।
चाइना डेली ने खबर दी है कि लॉंग मार्च-11 परिवार के 10वें सदस्य लॉंग मार्च 11एचवाई2 को सुबह नौ बजकर 22 मिनट पर देबो तीन से प्रक्षेपित किया गया।
China sent two more Medium Earth orbit satellites to the space, for the country's #BeiDou Navigational Satellites System on Saturday. They are the 50th and the 51st of the BeiDou system. pic.twitter.com/8Y8rS6svlz
— Global Times (@globaltimesnews) November 23, 2019
देबो तीन पोत का स्वाचालित ऊपरी हिस्सा है जिसमें मिशन के लिए बदलाव किया गया था। नौ उपग्रह जिलिन-1 गाओफे 03-1 समूह से संबंधित है। खबर में कहा गया है कि करीब 13 मिनट बाद, 535 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद इसने नौ जिनिल 1 उच्च-रिजॉल्यूशन पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को सूर्य स्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया। तीन उपग्रह वीडियो लेंगे तथा छह फोटो लेंगे।
हर उपग्रह जिलिन प्रांत के चांगचुन के चांगगुआन सेटेलाइट टेक्नॉलोजी ने विकसित किया और प्रत्येक का वजन करीब 42 किलोग्राम है।
खबर में कहा गया है कि ये कृषि, वन, भूमि संसाधन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं को रिमोट-सेंसिंग सेवा मुहैया कराएगा।
