Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुरकाजीः भारतीय किसान यूनियन तोमर ने विभिन्न मांगो लेकर लगाया हाईवे पर जाम

पुरकाजीः भारतीय किसान यूनियन तोमर ने विभिन्न मांगो को लेकर एनएच-58 हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है। घंटो चले जाम में किसानो के बीच एसडीएम सदर पहुंचे।

जहां उन्होन किसानो को समझा बुझाकर शांत किया। एसडीएम सदर को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

उसके बाद जाम खुलवाया गया। धरना स्थल पर कई थानो की पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात की हुई थी।भारत सरकार ने अभी जो 3 अध्यादेश पारित किए है उसका भाकियू तोमर विरोध करता है। जो किसानो के हित में नही है इन जैसी समस्याओं को लेकर दर्जनो समस्याओ को लेकर एनएच 58 फलौदा कट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए हाईवे को जाम किया गया।

हाईवे जाम के दौरान वाहनो की लम्बी कतार लगी रही। वही किसान वक्ताओ ने अपनी अपनी बातो के अधिकारियो को किसानो के बीच में रखा।

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानो की 14 मांगे है जिस सबंध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है और धरने के साथ हाईवे जाम किया गया है। एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया है अगर मांगे पुरी नही होती तो आगे उत्तर प्रदेश और पुरे भारत में जाम लगाया जाएगा। किसानो के करीब चार घंटे चले धरने के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार सी ओ सदर कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त किया गया है

ज्ञापन में मतृक अनुज कर्णवाल के परिजनो को 50 लाख की आर्थिक सहायता, हत्यारो की जल्द गिरफतारी की मांग, रेलवे में गई किसानो की जमीन का मुआवजा, बिजली दरे कम, छपार गांव में शुगर मील के अलग अलग मीलो के दो कांटे लगवाने की मांग, बरला रास्ते पर पुल से उतरते ही लोके का पैदल पथ पुल लगाना,गन्ने का भुगतान, डीजल के रेट 30 रूपए प्रति लीटर करने की मांग, खादर में सोलानी नदी के डूडी घाट पर पुल का निर्माण, जंगल में स्थित बिजली के जर्जर तार बदले जाए

6 माह की स्कूल फीस माफ, लाकडाउन के दौरान 30 से 35 प्रतिशत महंगाई पर रोकथाम लगे, 60 वर्ष से अधिक के किसानो की पैंशन मिले।

इन सब मांगो को एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया है।

इस मौके पर पवन त्यागी, चौधरी राममेहर फौजी, अखिलेश चौधरी, अंकित गुर्जर,राव मोहसीन,बूटा सिंह,जावेद अली,श्याम सिंह राणा, अजय त्यागी,प्रमोद शर्मा, सद्दाम, चौधरी मनीष गुर्जर,नवीन त्यागी आदि मौजूद रहे। वही एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि किसानो ने हाईवे पर जाम किया गया था किसानो की मांगे का एक ज्ञापन लिया गया। धरना समाप्त करा दिया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + eleven =