उत्तर प्रदेश

Bijnor/Amroha News: बदमाशों में पुलिस के एनकाउंटर का खौफ, JE पर जानलेवा हमले करने के आरोपी ने मार ली खुद के पैर में गोली

Bijnor/Amroha News जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमले करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने एनकाउंटर के डर से सीओ ऑफिस में खुद के पैर में गोली मार ली. जिसके बाद 50 हजार का इनामी बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बदमाश का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है.

13 मई को बिजनौर से सटे बिलासपुर में बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार अपनी टीम के साथ घरेलू बिजली चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर का बिजली का बिल जमा न होने पर जेई ने कनेक्शन काट दिया. जिससे नाराज हिस्ट्रीशीटर ने जेई दीपक कुमार को गोली मार दी. जिसके बाद वह फरार हो गया.

गुरुवार को फरार चल रहे पचास हजार के इनामी बदमाश ने खुद को सीओ ऑफिस में गोली मार ली. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. अवर अभियंता को गोली मारने के केस में इनामी के मां-बाप और चाचा को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. फरारी के वक्त आश्रय देने वाले 6 मददगार युवक भी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

गुरुवार की दोपहर सीओ ऑफिस परिसर के शौचालय में गोली चलने की आवाज आई. लोगों ने अंदर जाकर देखा तो एक युवक घायल हालत में पड़ा था, जिसकी जांघ में गोली लगी थी. घायल की शनाख्त साहब सिंह निवासी बिलासपुर थाना मंडावर के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि साहब सिंह ने पुलिस की लगातार दबिश के चलते खुद को गोली मार ली. 13 मई को गांव बिलासपुर में बिजली विभाग की टीम बकाया बिल वालों के कनेक्शन काटने पहुंची थी, एक लाख तीस हजार रुपये बकाया होने पर साहब सिंह के घर का भी कनेक्शन काट दिया था. जिसके बाद उसने जेई को गोली मार दी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − seven =