Muzaffarnagar: छात्र की मौत पर गलत तरीके से अभियोग पंजीकृत को रद्द करने की एसएसपी से मांग
Muzaffarnagar– छात्र की मौत पर एस.डी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत होने के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने एसएसपी से मिलकर लगाई गुहार, जांच कर दर्ज किये गए अभियोग को रद्द कराने की मांग की
माध्यमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुशवाहा, सचिव समीर चौधरी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा , महामंत्री डॉ. राजेश कुमारी, कोषाध्यक्ष सलीम अहमद और शिक्षक नेता हेमंत विश्नोई, हरकेश सिंह, संजीव जावला,अरुण सिंह ,अक्षय के साथ एस.डी.इंटर कॉलेज के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

