समाचार (Muzaffarnagar News)
वारंटी को मंडी पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अपराधी व वारटिंयो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में उ०नि० धर्मराज यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त अंकुर जैन पुत्र सुभाष जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त अंकुर जैन पुत्र सुभाष जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी मु०नगर को प्रभारी निरी० सन्तोष कुमार त्यागी, उ०नि० धर्मराज यादव, है०का० तेजवीर सिंह, का० अरुण कुमार गिरफ्तार किया।

नकदी सहित शातिरों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा सट्टे की खाईवाडी करने वाले चार अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में उ०नि० गुरूवचन सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रथेडी मे सट्टे के खाईबाडी करने वाले चार अभियुक्तगण फाजिल पुत्र आजी, परवेज पुत्र इसरार, नाजिम पुत्र नादा, शाहब आलम पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम रथेडी थाना नई मण्डी मु०नगर को अभियुक्त परवेज के कवाड गोदाम से गिरफ्तार किया। शातिरों के कब्जे से . ८०२० रुपये, एक पैन, एक कापी, ०६ सट्टा पर्ची, एक मोबाईल फोन वीवो कम्पनी सट्टा चलाने मे प्रयोग किया हुआ। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरी० सन्तोष, उ०नि० गुरूवचन सिंहं, है०का० अमित कुमार, है०का० कपिल कुमार, का० पंकज कुमार, कीर्तिराज थाना नई मण्डी शामिल रहे।
भाजपा नेता का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा आयोजित नवनियुक्त चेयर पर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के पति श्री गौरव स्वरूप के स्वागत अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, का पुष्प मालाए पहनाकर भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं कार्यक्रम सह संयोजक व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा स्वागत किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल एवं संचालन जिला महामंत्री प्रवीण जैन द्वारा किया गया,
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल द्वारा उपस्थित व्यापारियों को सरकार द्वारा व्यापारियों को दी जाने वाली अनेकों सहूलियतों के विषय में बताया गया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चेयरमैन पति गौरव स्वरूप द्वारा नगर की समुचित व्यवस्था एवं सौंदर्यकरण के विषय में उपस्थित व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की गई एवं नगरपालिका के समस्त सभासदों को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के विकास का वायदा किया गया,
प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा नवनियुक्त चेयरपर्सन को नगर के सौंदर्यकरण व समुचित व्यवस्था को लेकर व्यापार संगठन द्वारा पूर्ण सहयोग व समर्थन की बात कही गई
कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, प्रवीण त्यागी, अविनाश त्यागी, संजय मिश्रा, सतपाल सिंह मान, उद्योगपति पंकज जैन, मनोज जैन रुत्र, इकरार फारुकी, हरिओम शर्मा, भूरा कुरेशी, शलभ गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा तुलसी भारद्वाज, द्वारा भी संबोधित किया गया, अभिनंदन समारोह में मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा, बिल्डर्स संजय गुप्ता, ज्ञानी गुरबचन सिंह, डा शौकी, जनार्दन स्वरूप गर्ग, शिवकुमार सिंघल, कार्तिक गोयल, विक्की चावला, रनपाल वर्मा, आरिफ मसूद, नदीम अंसारी, अभिलक्ष मित्तल, भूपेंद्र गोयल, निश्चिंत मित्तल, वासु गोयल, रमन शर्मा, सुखबीर सिंह, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, उदित किंगर, मयंक गोयल, गोपाल कंसल, राजीव दौलतराम, गौरव जैन, अतुल गोयल, पराग अग्रवाल, संदीप पुंडीर, सौरभ मित्तल, विजय प्रताप, जमीर अहमद, महेंद्र नाथ किशन लाल नारंग, जयेंद्र प्रकाश, हरीश धमीजा, इम्तियाज खान सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समाज के माता–पिता और आचार्य दर्पण
मुजफ्फरनगर। भारतीय संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। आजकल के बच्चे माताजी को मम्मी और पिताजी को डैड कह कर पुकारते हैं। जो भारतीय संस्कृति के अनुरूप ठीक नहीं है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे किशोर बालक एवं बालिकाओं के चरित्र निर्माण योग शिविर में दिए। उन्होंने कहा कि आज समाज में बहुत गिरावट आ गई है। जिसका मुख्य कारण हमारी शिक्षा पद्धति है। प्राचीन समय में बालक और बालिकाएं गुरुकुलों में शिक्षा ग्रहण करते थे। जहां आचार्य आचरण की शिक्षा अपने जीवन से जीकर बच्चों को देते थे। वह बच्चे बड़े भाग्यशाली हैं जिनको माता पिता और आचार्य गुणवान , चरित्रवान और वैदिक विद्वान मिल जाते हैं। माता-पिता और आचार्य समाज के दर्पण है। अगर अच्छे समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो माता पिता और आचार्य का चरित्रवान और विद्वान होना आवश्यक है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम योग शिक्षक अंकुर मान और योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बालक एवं बालिकाओं को बाल्यकाल में उपयोगी आसन और प्राणायाम कराएं। योग शिक्षक कविंदर बालियान ने बच्चों से यम के बारे में प्रश्न पूछे जिनका खुशी सैनी तथा शिवा शर्मा ने बहुत ठीक ठीक जवाब दीया। खुशी सैनी ने पांच ज्ञानेंद्रियों के नाम बताएं। इस अवसर पर बहन मनीषा आर्य ,कविंदर बालियान ,अंकुर मान, मुनेश देवी का सहयोग रहा। कल बच्चों को वैदिक ज्ञान देने के लिए आचार्य संजीव जी चरित्र निर्माण योग शिविर ने मुख्य वक्ता होंगे।

प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा संचालित २० दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में आज छटे दिन बुद्धवार को प्रशिक्षण शिविर के दौरान द्वारा प्रशिक्षण शिविर में व्यक्ति चित्रण करना सिखाया। जिसमे चेहरे की विभिन्न मुद्राओं का अंकन करना सिखाया गया। संस्कार भारती मेरठ प्रान्त के चित्रकला विधा प्रमुख प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस कार्यशाला में अपने शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों से कलाकार इस शिविर में अपनी रूचिपूर्ण कला सृजन कर रहे है। ग्राम जॉली की कु०फकेहा ने बताया कि मैं जब से इस कैम्प में आई हूं ।मैंने बहुत कुछ सीखा है,जिसमे मुझे स्कैचिंग,रंग भरना ,चेहरे आदि सीखा है। डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर के बी एफ ए की छात्रा रक्षिता चौधरी ने भी विभिन्न आकृति बनाना सीखा है। वहलना से आई ईशा पाल ने विभिन्न दृश्य चित्रों के अतिरिक्त एक्रेलिक पेंटिंग बनाकर दिखाया।जो वास्तव में बहुत खूबसूरत थी।
इस कार्यशाला के अवसर पर प्रवीण सैनी बताया कि कला शिविर में हम बहुत कुछ सीखना चाहते और सिखा भी रहे है। क्योंकि कला का बहुत बड़ा क्षेत्र है। हम प्रयास कर रहे है कि इस कार्यशाला में नगर के अतिरिक्त अन्य नगरों से प्रतिभागियों को कला की विभिन्न विधाओं का भी प्रशिक्षण दे सके। आज डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर की अंशिका सैनी द्वारा कैलीग्राफी,जोया द्वारा नदी किनारे पर बसा हुआ गांव का सुन्दर दृश्य बनया।
डी एस पब्लिक स्कूल की आयुषी सैनी ने अब्स्ट्रेक्ट आर्ट बड़ी खूबसूरती से बनाई। प्रवीण सैनी ने पेंसिल शेड , तथा जल रंग,पोस्टर कलर, इत्यादि से सभी को सिखाने का प्रयास किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के कला अध्यापक अनिल कुमार ने कहा कि हमे अधिक से अधिक स्केचिंग तथा कला अध्ययन कर रेखांकन के माध्यम से अभ्यास करना चाहिए जिससे हमारी कला क्षमता का विकास हो । कहा की कला ईश्वरत्व तथा मोक्ष पाने का सशक्त माध्यम है । सागर कल्याण मुजफ्फरनगर ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं को पोर्ट्रेट लैंड स्केप इत्यादि, सिखाए
यह कार्यशाला रविवार तथा सार्वजनिक अवकाश के अतिरिक्त सभी दिन २० जून तक चलेगी।
समस्याओं का समाधान हीं उद्देश्यः यशवीर सिंह
मुजफ्फरनगर। को-ऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन मुजफ्फरनगर यूनिट के संयुक्त मंत्री यशवीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी आन्दोलन की राह पर दो साथ से लटके नये वेतनमान लागू न होने से कर्मचारियो मे रोष बना हुआ है।
जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर के दोनो के दोनो कर्मचारी संगठन को-आपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसियेशन तथा को-आपरेटिव बैंक्स इम्पलायज यूनियन ने दिनांक 01 अप्रैल 2021 से लागू नये वेतरमान के परिपत्र के क्रियान्वयन मे सहकारिता विभाग द्वारा निर्णायक कार्यवाही नही किये जाने से क्षुब्ध होकर 7 जून 2023 से आन्दोलनात्मक कार्यक्रम का नोटिस बैंक सचिव/सीईओ को दिया है। नोटिस की प्रतियां सहकारिता के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ सहकारिता मन्त्री, उ.प्र. सरकार योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी प्रेषित की गई है।
मोर्चे के पदाधिकारियो ने बताया कि विगत 18 माह से आयुक्त सहकारिता तथा सहकारिता मन्त्री सहित अनेक स्तरो पर कर्मचारी संगठनो के नये वेतनमान लागू करने की गुहार लगाई है। परन्तु समस्त शान्तिपूर्ण संगठनात्मक आन्दोलन निर्णय लिया गया है। जिनमें क्रमशः 7 जून 2023 से विरोध स्वरूप मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्त को-आपरेटिव बैंक के सभी कर्मचारी वाहो पर काली पटटी बांधकर कार्य करेंगे। दिनांक 7 जून 2023 से सायं 5 बजे के बाद बैंक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इसी संदर्भ मे 7 जून को किसी भी अवकाश दिवस मे कोई कर्मचारी बैंक का कार्य नही करेगा। 12 जून 2023 से सूचनाओ का प्रेषण बंद किया जाएगा। 26 जून 2023 को बैंक के समस्त कर्मचारी पर्ण हडताल पर रहेंगे।
ज्ञापन मे अवगत कराया गया कि जून का महीना सरकारी देयों की वसूली हेतू महत्व पूर्ण माना जाता है। कर्मचारियों के आन्दोलन से जहां उक्त वसूली अभियान प्रभावित होगा वहीं बैंक ग्राहकों को भी समस्याओ का सामना करना पड सकता है। इसके अतिरिक्त बैंक प्रबन्ध कमैटी के निर्वाचन का कार्य भी प्रभावित हो सकता है।

भाजपा राज में सबसे ज्यादा महिलाएं बढ़ती महंगाई से त्रस्तः रीबू श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से सबसे ज्यादा त्रस्त महिलाएं है। उनको घर चलाने में भारी मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष ने यह विचार सपा कार्यालय मुजफ्फरनगर पर आयोजित संगठन समीक्षा के दौरान कहे। उन्होंने कहा की महिलाओ के सम्मान व सुरक्षा का वादा करके सत्ता हासिल करने वाली डबल इंजन भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न अत्याचार सारी सीमाएं लांघ रहा है। महिलाओं के उत्पीड़न व अत्याचार में भाजपा नेताओ के बड़ी संख्या में शामिल होने से भाजपा की महिला सम्मान की कथनी कलंक बनकर सामने आ रही है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सम्मान व राजनीतिक भागीदारी केवल सपा ही दे सकती है। आधी आबादी में शामिल महिलाओ की शक्ति को सपा संगठन से जोड़कर जनविरोधी भाजपा सरकार को २०२४ लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में सपा महिला सभा का नया मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है।
सपा राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही व जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध महिला शक्ति को सपा से जोड़कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। महिलाओं के उत्पीड़न पर सपा हमेशा उनके न्याय की लड़ाई लड़ती रही है आगे भी इस लड़ाई में सपा महिलाओं के साथ है। सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन सपा जिला महासचिव विकिल गोल्डी अहलावत ने किया।
कार्यक्रम को मुख्यरूप से सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता राकेश शर्मा,विनय पाल,साजिद हसन, महानगर महासचिव सलीम मलिक, शमशेर मलिक,सपा सभासद अनिता,सभासद बबली,सपा नेत्री कमलेश,शर्मिष्ठा पाल, कमला देवी,किरण देवी, संगीता पाल आदि ने सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में इमलाक प्रधान,सपा सभासद अन्नू कुरैशी,शहजाद चीकू,राशिद मलिक, आमिर अली एडवोकेट, पवन पाल,रामपाल सिंह पाल,वसीम राणा सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
दूसरे धर्मावलंबियों से ब्याज पर लेनदेन न करें मुस्लिम महिलाएं

जमीयत ने किया तय, ३ माह तक लेनदेन रोकने को चलेगा अभियान
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलेमा ने बैठक कर मुस्लिम महिलाओं को आगाह किया कि वह दूसरे धर्म वालों के साथ ब्याज पर रुपयों का लेनदेन न करें। लोगों को जागरुक करने के लिए जमीयत ने ३ माह तक कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया है। शहर में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कर जकात के माध्यम से धनवान लोगों से उनकी मदद कराई जाएगी।
जमीयत उल्मा शहर मुज्जफरनगर की एक अहम बैठक जामिया नगर में हुई। जिसकी अध्यक्षता शहर सदर हाफिज इकराम और संचालन शहर सेक्रेटरी कारी आदिल ने किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मुफ्ति बिन्यामिन और प्रदेश सेक्रेटरी कारी जाकिर हुसैन कासमी रहे। कारी जाकिर हुसैन ने बताया कि जमीयत के संगठन विस्तार और समाज सुधार कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। शहर में तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है (जिसमें हाफिज इकराम, मौलाना गुलजार और मुफ्ति अब्दुल कय्यूम शामिल हैं) जो हर महीने शहर में पांच मकतब स्थापित करेगी। जहां तमाम स्कूली बच्चों को दीनी तालीम से जोड़ा जाएगा। साथ ही समाज सुधार कार्यक्रमों में ब्याज के लेनदेन से समाज को बचाने पर लगातार तीन महीने तक जमीयत के जिम्मेदार लोगों को जागरूक करेंगे।
खासतौर से इस बात पर बल दिया जायेगा कि मुस्लिम महिलाएं किसी दूसरे धर्म के लोगों से ब्याज पर रुपयों का लेनदेन न करें। जमीयत कार्यकर्ताओं से ऐसे परिवारों की सूची बनाने को कहा गया है जो वास्तविक रूप से गरीब हैं। जिससे निकट भविष्य में शहर के बड़े अमीरों को उनकी जकात के जरिए ऐसे परिवारों की सहायता की जिम्मेदारी दी जा सके।
कारी जाकिर हुसैन कासमी ने बताया कि जमीयत की लोकल यूनिट्स और वार्ड स्तर तक की कमेटियां गठित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। मुफ्ति मोहम्मद इकबाल, मौलाना अरशद कारी अब्दुल माजिद, मुफ्ति आदिल, मौलाना इसरार, मौलाना गुलजार, हाजी वसीम आलम, कारी मोहम्मद उस्मान, मुफ्ति अब्दुल कय्यूम मुफ्ति मोहम्मद फाजिल, मुफ्ति मोहम्मद जावेद शरीक हुए।
उपचार के दौरान मौतः कार्रवाई की मांग
खतौली। गांव भैंसी में जानलेवा हमले में घायल विकास की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भैंसी निवासी अनीता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति विकास कुछ दिन पहले मजदूरी करने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए सिर में चोट पहुंचा दी थी। उसे उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पीड़िता ने तहरीर दी थी। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गिरफ्तारी की मांग को किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। युवक की मौत के मामले मे हत्यारोपियां की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनो ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर कार्यवाही की मांग की। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर दक्षिणी खालापार निवासी भारतीय किसान यूनियन अखंड के जिलाध्यक्ष चौ.शाहिद आलम ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो के साथ कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी संजीव सुमन के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि विगत 26 मई 2023 को दोपहर के समय मौहल्ला निवासी दो-तीन युवक उसके बेटे को घर से यह कह कर ले गए कि उनके साथी ठेकेदार को पांच गाडी भैसो से भरवानी हैं और गाडी के साथ बाहर जाने वाले को 20 हजार रूपये और रास्ते मे खाने का खर्च भी मिलेगा। और 5-6 दिन मे वापिस घर आ जाएगा। प्रार्थी का बेटा उपरोक्त के साथ मंसूरपुर चला गया और ठेकेदार से मिल तयबंदी कर ट्रक मे भैसो को भर मुरादाबाद, दूसरे ड्राइवर निवासी शाहपुर तथा उक्त चार पांच युवक अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। आरोप है कि 30 मई को फोन आया कि वह एक ट्रक ड्राइवर है तथा मउ से बोल रहा हूं। आपके बेटे की मौत हो गई है। यह सुनते ही प्रार्थी रोता-बिलखता अपने परिजनो के साथ मंसूरपुर ठेकेदार के पास पहुंचा जो जानकारी नही दे रहा था। और कह रहा था कि उसका बेटा उसका बेटा उनकी गाडी के साथ नही गया है। प्रार्थी मौ.शाहिद आलम को पता चला कि उसके बेटे की डेडबॉडी महाराष्ट्र पुलिस के कब्जे मे है। जिसके चलते वह अपने बेटे का शव लेने पहुंच गया। जहां उसने कार्यवाही की मांग की। आरोप है कि उक्त क्षेत्रिय पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि यह सब उनके अधिकार मे नही है। पोस्ट मार्टम करा दिया है। आप अपने बेटे की डेडबॉडी अपने साथ ले जाये। मृतक आसिफ के पिता मौ.शाहिद आलम ने उक्त पूरे मामले की जांच कराते हुए आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
रोजगार मेले का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा एक रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 09.6.2023 को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है जिसमें निजि क्षेत्र की लगभग तीन से चार कम्पनियां 150 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार/परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, डिग्री, आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए वैलनेस एडवाइजर, असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद एवं ूूण्दबेण्हवअण्पद पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। अभ्यर्थी का रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में आवेदन करना अनिवार्य है । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड,समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति,फोटो आई0डी0 एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
बाजारों में की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किलध्थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
विदाई समारोह हुआ आयोजित
मीरापुर। थाना मीरापुर मे अनुज कुमार व विनीत बालियान का ट्रांसफर होने पर थाने मे हुआ विदाई समारोह का आयोजन इंस्पेक्टर मीरापुर रवेन्दर सिंह यादव ने दोनों को माला पहनाकर की उज्जवल भविष्य की कामना इस मौके पर इंस्पेक्टर रवेन्दर सिंह यादव,एसएसआई के०पी० सिंह,कस्बा इंचार्ज संजय तोमर, एसआई अरुण कुमार,एसआई अशोक कुमार,एसआई रामखिलाडी शर्मा,एसआई राहुल कुमार,कॉस्टेबल रोहित बिधुरी,चालक मनुज कुमार,कॉस्टेबल बहादुर सिंह व समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने पर्यावरण के संबंध में ली बैठक
मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में आज डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी प्रसासनिक अधिकारियों के साथ पर्यायवरण सम्बंधित बैठक लेते हुए साथ मे सीडीओ संदीप भागिया एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मोजूद बैठक में डीएम ने जल प्रदूषण सहित कई बिंदुओं पर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

चेयरमैन पति गौरव स्वरूप और सभासदों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। शहर की मशहूर सामाजिक सस्थाहिन्द वैलफेयर सौसायटी ने नगर चौयरपर्सन पति आदरणीय गौरव स्वरूप व सभासदो को सम्मानित किया।इस मौके पर अध्यक्ष साजिद खान व सौसायटी सलाहकार मास्टर राशिद ने चौयरमेन पति के सामने फक्करशाह से लेकर खालापार कब्रिस्तान की सड़क बनाने की माँग की इस पर चौयरमेन पति ने सौसायटी को आश्वासन दिया कि यह सड़क जल्द ही बनायी जायगी व शहर मे और भी बहुत से विकास कार्य किये जायेगे।चौयरपर्सन पति ने सभी वर्ग के लौगो का बिना भेदभाव से विकास करने का आश्ववासन दिया चौयर पर्सन पति ने उनको विजयी बनाने और सम्मानित करने पर हिन्दवैलफेयर सौसायटीका आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभासद हाजी गुलरेज, हाजी उमरदराज, सत्तार मन्सूरी,नौशाद खान, शाहिद आलम,नौशाद कुरैशी,शहजाद चीकू,अन्नु मैम्बर,नदीम खान शौकत अनसारी, हसीब राणा, आदिल मलिक को सौसायटी की पूरी टीम ने सम्मानित किया प्रौग्राम को सफल बनाने के लिये सौसायटी महासचिव कमरूज्जमा,उपाध्यक्ष तनवीर आलम,कौषाध्यक्ष इसरार अन्सारी,मीडिया प्रभारी शाकिर सलमानी,मीडिया सलाहकार सरताज,कानूनी सलाहकार गुलबहार मलिक,जावेद ,तबरेज,हाजी नदीम फारूख कसगर जावेद शहजाद,आबिद,समद,शादाब, सलमान कुरैशी,शौबी अन्सारी,सूफी कमालूद्दीन,आतिफ जाहिद एडवोकेट, इसरार,साजिद, का पूर्ण सहयोग रहा
विजय वर्मा पंजाबी सत्संग मंदिर मल्लूपुरा के अध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। पंजाबी सत्संग मंदिर मल्लूपुरा में एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से विजय वर्मा को अध्यक्ष, सुदर्शन अरोरा को महामंत्री एवं प्रदीप उतरेजा को कोषाध्यक्ष बनाया गया इस मीटिंग में नानक चंद तरीका, प्रमोद अरोरा, महिंद्र जलोत्रा, सुरेंद्र जलोत्रा, रितेश तरीका, राम प्रकाश अरोरा, अजय अरोरा, भुवनेश ग्रोवर, पंडित योगेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे और साथ ही साथ मीटिंग में यह भी तय किया गया की मंदिर का भवन काफी पुराना बना हुआ है जिसमें अनेकों बदलाव की जरूरत है जिसके लिए एक भवन निर्माण कमेटी बनाकर इसमें बदलाव व सुधार की जा सके और आसपास के लोग मंदिर में जाकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकें आपको बताते चलें कि यह मंदिर काफी पुराना व प्रसिद्ध मंदिर है और इसकी मान्यता भी बहुत है इस मंदिर में प्रत्येक वर्ष अनेकों कथाये व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ सालों से कोरोना की वजह से कुछ भी कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए , समिति ने निर्णय लिया जल्दी भवन निर्माण को ठीक करा कर उन्हें धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
एसएसपी कार्यालय पहुंचा राज नंदेश्वरी की मौत के मामले मे साधु समाज
मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ से संतसमाज ने कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी संजीव सुमन से मुलाकात कर श्री बालाजी अनुसधान केन्द्र की संचालिका योगीराज नंदेश्वरी की मौत के प्रकरण मे निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही की मांग की। सन्तो ने बताया कि 8 दिन पूर्व योगिनी की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई थी। सन्त समाज ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की। इस दौरान शुक्रताल के अनेक साधु-सन्यासी मौजूद रहे।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियो मेंमौत
चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के बधाई कलां गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।जानकारी के अनुसार चरथावल जनपद के बधाई कलां गांव से डायल ११२ पर सूचना मिली की अनुज कुमार (२५) की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की गई तो परिजनों ने बताया कि अनुज नशा करता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने घर में पंखें से लटककर आत्म हत्या कर ली है। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रो कहा कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
भाजपा नेता घनश्याम भगत के बेटे का निधन
मुजफ्फरनगर। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के युवा पुत्र वासु की मौत से शहर मे शोक की लहर दौड गई। दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियो सहित विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक सवेदना व्यक्त की। रेलवे रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष दीलिप भाईआदि व्यापारियो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। देर शाम नई मन्डी भोपा रोड स्थित शमशान घाट पर दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के बेटे वासु का अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन पूर्व भोपा पुल पर एक वाहन की टक्कर से वासु फुटपाथ पर गिर गया उसके सिर में गम्भीर चोट आई दो दिन तक आनन्द हास्पिटल में जिंदगी की जंग लडते हुए आज सवेरे उसने अंतिम सांस ली।
मनचले की जमकर धुनाई, पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा लगातार मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन फिर भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। गांधी कालौनी में भी एक ऐसे मनचले को राह चलती लडकियों से छेडछाड करते हुए पकडा गया और उसकी मौके पर ही जमकर धुनाई की गयी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड से छुडाकर मनचले को अपने साथ ले गयी। जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला गांधी कालौनी में बिजलीघर के निकट एक मनचला आती-जाती युवतियों से छेडखानी कर रहा था। एक युवती द्वारा शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उक्त युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। शोर-शराबा होने पर गांधी कालौनी चौराहे पर मौजूद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और छेडछाड करने वाले मनचले को भीड से छुडाया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कई दिनों से शाम के समय गांधी कालौनी में बाईक से कई राउंड लगाता था। इससे पहले भी इस तरह की घटना अंजाम दे चुका है।
पुलिस ने उक्त युवक को गांधी कालौनी चौकी ले जाकर उसके परिजनों को फोन करके बुलाया और कडी चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। गांधी कालौनी के लोगों ने शाम के समय पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।

