वैश्विक

गोरखपुर: डॉक्‍टर पति सहित चार के खिलाफ टीचर ने दर्ज कराया केस, जानिए क्‍या है मामला

एडी राजकीय कन्या इंटर कालेज की शिक्षिका स्नेहलता सिंह ने डाक्टर पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मारपीट, धमकी और दहेज उत्पीड़न का कैंट थाने में केस दर्ज कराया है

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित डाक्टर वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज में तैनात हैं।

शिक्षिका ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फरवरी 2012 में उनकी शादी कैंट थाने के पीछे रहने वाले डा. अंकुर सिंह से हुई थी। वर्तमान में वह सीएचसी कैंपियरगंज में तैनात हैं।

अक्टूबर 2013 में उनको एक बेटा हुआ, जो ननिहाल में रहकर पढ़ रहा है। शादी के बाद से ही परिवार के लोगों का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा। स्नहेलता का आरोप है कि उनके ससुर भूमि संरक्षण अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

थाने के पीछे उनका बहुमंजिला मकान है। पति के साथ ही ससुर, सास व जेठानी प्रताडि़त करने के साथ ही घर छोड़ने का दबाव बताते हैं।

प्रभारी निरीक्षक कैंट मनोज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − nine =