Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद: भाकियू नेता का ट्यूबवैल से मोटर व स्टार्टर चोरी

रोहाना। रोहाना खुर्द में रात्रि में भाकियू नेता संजीव भारद्वाज की टुयूवैल से मोटर व स्टार्टर बदमाशों ने किया चोरी भाकियू नेता संजीव भारद्वाज जब सुबह अपने खेत पर पानी देखने गए तो टुयूवैल बंद मिली टुयूवैल का ताला टूटा मिला देखा

तो मोटर व स्टार्टर भी नहीं है बदमाशो द्वारा मोटर व स्टार्टर चुरा कर ले गए तो दोपहर के समय पुलिस चौकी पर तहरीर देने गए तो

एसआई हर स्वरूप गोतम ने तहरीर लेने से मना कर दिया। चौकी प्रभारी के मीटिंग में होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ दिया रोहाना पुलिस के प्रति जिससे किसानों व व्यापारियों में भारी रोष है

पिछले महा ग्राम आखलौर में ४ किसानों के मोटर चोरी हो गए आपको बताते चलें कि खामपुर रोड पर पत्थर टाइल की दुकान में चोरी जिसमें लाखों रुपए का समान बदमाश चुरा कर ले गए थे

खामपुर रोड पर ही कुछ मीटर की दूरी पर बियर का ठेका भी बदमाशों ने चोरी की थी रोहाना क्षेत्र में बढ़ते बदमाशों के हौसलों से किसान में व्यापारियों में भय का माहौल बना है

रोहाना पुलिस ने आज तक भी किसी चोरी का खुलासा नहीं किया जिसमें रोहाना मोबाइल वैन पीआरबी ११२ गस्त पर रहती है फिर भी रोहाना क्षेत्र में बढ़ रही है

बदमाशों की वारदात रोहाना क्षेत्र में बना भय का माहौल भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज ने कहा है कि हमें ऐसी पुलिस नहीं चाहिए

जिससे हमारे क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं अगर ३ दिन में खुलासा नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रोहाना चौकी का घेराव किया जाएगा

आज तक भी रोहाना पुलिस ने किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया कहां है कि व्यापारियों व किसानों में भय का माहौल बना है

भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज ने कहा कि योगी सरकार रामराज का नारा दे रही है लेकिन रोहाना पुलिस इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 14 =