Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कचहरी में चला डाग स्कवायड टीम के साथ चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। कई दिन बाद कचहरी खुली तो आज फिर अधिकारी पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ चैकिंग व निरीक्षण के लिए कचहरी परिसर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व वाहनों व सदिग्ध लोगों की तलाशी ली।

आगामी त्यौहारां और असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश में बदअमनी फैलाने की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देश पर सोमवार को कचहरी परिसर की

सुरक्षा को मद्देनजर क्षेत्राधिकारी फुगाना राम मोहन शर्मा द्वारा डॉग स्क्वायड, एलआईयू टीम व पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई 

वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें जिले भर में बैंकों की सुरक्षा के लिए भी अभियान चलाया गया 

पुलिस अधिकारियों ने जहां इन बैंकों का निरीक्षण किया,, वहीं बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस भी तैनात की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =