डीएम ने कोविड-19 कंट्रोल ने निरीक्षण किया,अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने आज दोपहर के समय कचहरी प्रागंण स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर के कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में @DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जे द्वारा सुन रही है जन समस्याएं.वही जन समस्याओं का किया जा रहा है निस्तारण pic.twitter.com/kfxtKFoZZg
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 13, 2020
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि कोविड-19 की व्यवस्थाओं के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वापस अपने कार्यालय पर लौटते समय जिलाधिकारी ने बुजुर्ग दम्पत्ति से बात कर पीड़ितों की समस्या का निवारण किया।
इस दौरान उनके साथ एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, एसडीएम अजय अम्बष्ट, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
