उत्तर प्रदेश

Moradabad: कांग्रेस ने किया ठग बंधन, प्रदेश में विपक्षियों की नहीं गलेगी दाल-मोहसिन रजा

Moradabad हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस अपनी रायबरेली की सीट बचाने की कोशिश करे। प्रदेश में विपक्षी दलों की कहीं दाल नहीं गलेगी। भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। लाकड़ी स्थित एक अस्पताल के कार्यक्रम में आए हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गलतफहमी में हैं।

अमेठी की सीट अब राहुल गांधी नहीं जीत पाएंगे। कांग्रेस को अपनी रायबरेली की सीट बचाने के लिए प्रयास करना होगा, लेकिन इस बार रायबरेली की सीट भी बचने की कम संभावना है। प्रदेश में योगी सरकार को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है।

ठग बंधन करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसका मूल कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी सरकार की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने दबे कुचले पसमांदा समाज का ख्याल रहा। कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी आजाद भी सही बोलते हैं।

देश में पहले कुछ लोग बलपूर्वक मुस्लिम बनाए गए थे। भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू संस्कृति के हैं। इस बार प्रदेश से 26786 लोग हज करने गए थे। इनमें चार हजार महिलाएं भी थी।

प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने सेलेक्ट हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ढाई साल पहले सड़क हादसे में घायल अर्चना को परिजन छोड़कर चले गए थे। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. निसार ने अर्चना की मदद की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 2 =