Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना: बदमाशो के हौंसले बुलंद,मोबाइल लूटकर हुए फरार

बुढाना। बदमाशों के हौंसले बुलंद शाम ढलते ही बदमाश हुए बुलंद,बाइक सवार दो बदमाश युवक का मोबाईल लूटकर हुए फरार पुलिस ने मोके पर पहुंच कर की छानबीन।

दरसअल मामला कोतवाली बुढाना के मोहल्ला भटवाड़ा दक्षिणी जहा अभिषेक पुत्र सुनील कुमार बाहर खड़ा हुआ था जिसमे कर्बला रोड की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आये जिन्होंन मुँह ढका हुआ था

ओर पीछे से झपट्टा मारकर मोबाइल लूटकर फरार हो गए जिसमे अभिषेक ने शोर मचाते हुए बदमाशो का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।वही कस्बे में मोबाईल लूटने की घटनाएं आम सी हो गई है।

मोके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली जिसमे पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देते कार्यवाही करने के लिए गुहार लगाई है

जब इस सम्बंध में कस्बा इंचार्ज जयवीर सिंह से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर आई है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 3 =