उत्तर प्रदेश

Hathras: धान के खेत में कर रहा था कीटनाशक छिड़काव, मजदूर की हुई मौत

Hathras  चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में शुक्रवार को धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक मजदूर की हालत बिगड़ गई। किसान उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

मरने वाला 40 वर्षीय मजदूर पप्पू दिवाकर पुत्र राम सिंह गांव चंद्रगढ़ी का रहने वाला था। शुक्रवार वह दो अन्य मजदूरों के साथ धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह खेत की मेड पर बैठ गया। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। 

किसान उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा, हालत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर गांव लौट गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों को बिलखता छोड़ गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − one =