उत्तर प्रदेश

Aligarh: तीन होटलों पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

Aligarh थाना लोधा एवं रोरावर क्षेत्र में शनिवार देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने तीन होटलों पर छापा मारा। एक होटल के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को थाने भेजकर पूछताछ की जा रही है। इन होटलों में अनियमितताएं भी मिली हैं।

एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के निर्देश पर एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी, एसडीएम प्रशिक्षु राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस की मदद से खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल के पास बने गोपाल जी होटल, गोस्वामी होटल समेत तीन होटलों पर छापा मारा। दो होटलों के अलग-अलग कमरों में जांच की गई। लेकिन यहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कुछ अनियमितताएं जरूर मिली हैं, जिनसे जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। 

होटल गोपाल जी में एक कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि होटलों का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि तीनों होटलों के बारे में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 1 =