उत्तर प्रदेश

ठगी : डाक्टर ने ढाई करोड में खरीदा अलादीन का चिराग, घिसते ही उडा दिए होश…देखें तस्वीरें

अलादीन का चिराग
                      अलादीन का चिराग

मेरठ। भारत में ठगी के एक से बढकर एक मामले सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में तो ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी के होश दंग है। यह मामूली नहीं बल्कि ढाई करोड की ठगी का मामला है ओर इसका शिकार हुआ है लंदन से अपनी पढाई पूरी करने वाला एक चिकित्सक। पूरा मामला जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो तांत्रिकों ने एक पढ़े लिखे डॉक्टर से दो साल में करीब ढाई करोड़ रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने तांत्रिकों की बातों में आकर अलादीन का चिराग खरीदने के लिए सौदा तय किया था।

तय समय में वह डॉक्टर के घर पहुंच गया। लेकिन जब डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों ने डॉक्टर को बताया कि उनके पास अलादीन का असली चिराग है। जिसे घिसने पर जिन बाहर निकलता है, जिससे आप कोई भी बात मनवा सकते हैं।

तांत्रिकों की बातों में आकर डॉक्टर ने लाखों रुपये की कीमत देकर अलादीन का चिराग खरीद लिया। जब यह चिराग घर पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे खोलकर देखा। लेकिन उसमें प्लास्टिक का खिलौना निकला।

डॉक्टर ने तभी पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले का विवरण देते हुए ठगी की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर दोनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि वह एक डॉक्टर हैं

और उन्होंने अपनी एफआरएचएस की पढ़ाई लंदन से की है। बागपत रोड निवासी एक महिला 2018 में अपने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर के संपर्क में आई थी। डॉक्टर का कहना है कि इसी दौरान उनकी मुलाकात इस्लामुद्दीन नाम के तांत्रिक से हुई।

जो खुद को बहुत बड़ा तांत्रिक होने का दावा करता था। इस्लामुद्दीन ने डॉक्टर को अरबपति बनाने के सपने दिखाने शुरू कर दिए। इस्लामुद्दीन और उसके साथी अनीस ने डॉक्टर को अलादीन का चिराग देने का वादा किया था।

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री के अनुसार ठगी के आरोपी इकरामुद्दीन व अनीस निवासी समर गार्डन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी तांत्रिक हैं। ये दोनों परिवार पर जान का खतरा बताकर लोगों को ठगते थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + fifteen =