Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शिक्षक जिम्मेदार नागरिक बनाने का शिल्पकार होता है,शिक्षक दिवस का आयोजन

खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कुदंकुदं जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमोकार महामंत्र के पाठ से किया गया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का छात्र छात्राओं ने लाइव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर कॉलेज में मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन मीनाक्षी जैन रितु जैन संध्या नागर व मोनिका शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा उजमा ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन तथा हितेश कुमार प्रवक्ता ने अपने प्रेरणादाई उद्धबोधन में कहा कि जीवन में विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। अनुशासन का पालन करके विद्यार्थी जीवन में नये आयामो व सफलता को प्राप्त कर सकता है।उन्होंने छात्र-छात्राओं से विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना की अपील करते हुए कहा कि यह एक पूजनीय स्थान है

जहां से हम ज्ञान प्राप्त करते हैं। अतरू इसकी सफाई रखना वह गंदगी ने फैलाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जिसका आवश्यक रूप से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे और इनको भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। आज हम शिक्षकों को भी शपथ लेनी है कि हम अपने कर्तव्यों का नैतिकता के साथ पालन करते हुए राष्ट्र के लिए मजबूत और ईमानदार नागरिक तैयार करें ।

कार्यक्रम में कसब खुशी नेहा भानु आर्यन नेहा जैन पारुल आंचल इंदु जैन रजनी प्रियंका दिलीप सिंह विकास मोतला हितेश कुमार जे. गौतम राजकुमार जैन प्रमोद मोतला अजय जैन अतुल प्रताप चंदन आयशा लवी एकता गौरव पायल मनोज अंशु सही समस्त कालेज परिवार का सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =