Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आयुष्मान भवः कार्यक्रम का मंत्री कपिलेदव व जिंप अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवरू अभियान का शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया ।

जनपद में इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री डॉ वीरपाल निर्वाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय सभागार में किया गया इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा कहा गया कि आज से आयुष्मान भवरू अभियान का शुभारंभ किया गया है यह सरकार द्वारा चलाया गया अत्यंत महत्वाकांक्षी अभियान हैं।

अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान, एवं अंगदान शपथ महत्वपूर्ण घटक है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आज अंगदान की शपथ ली गई है उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अंगदान करने का संकल्प लें।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल जी के द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भवरू अभियान के अंतर्गत सभी लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सके यह उद्देश्य रखा गया है उन्होंने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं तथा अभियान के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा १७ सितंबर से २ अक्टूबर के मध्य मनाया जाएगा ,आयुष्मान आपके द्वारा ३.० ,आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा एवं आयुष्मान ग्राम पंचायतध् आयुष्मान नगरीय वार्ड पांच प्रमुख घटक रखे गए हैं,जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल ,नीरज केडिया, होती लाल शर्मा, परम कीर्ति शरण एवं अन्य संस्थाओं की प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ आभा शर्मा, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार, डॉ राजीव निगम, डॉक्टर शैलेश जैन, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ दिव्या वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डीपीएम विपिन कुमार, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, डॉ आकाश त्यागी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा के द्वारा किया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =