Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल: आगामी त्यौहार व एमएलसी चुनाव को लेकर दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

आगामी त्योहारों व एमएलसी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चरथावल थाने में देर शाम एसडीएम सदर दीपक कुमार व सीओ सदर कुलदीप कुमार ने चरथावल थाना प्रभारी धर्मेन्द्र चौधरी सहित समस्त चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षकों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

सीओ सदर कुलदीप कुमार ने समस्त चौकी इंचार्ज को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अपने चौकी क्षेत्र की मुख्य बातों का रजिस्टर बना कर गांव की हर स्थिति को उसमें नोट करें

ताकि आने वाले समय में कोई परेशानी न हो एसडीएम सदर दीपक कुमार ने पुलिस द्वारा की जा रही 7/16 कार्यवाही के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह,कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी,एसआई सुरेंद्र राव,एसआई आनन्द पोसवाल,एसआई मोहित तेवतिया, एसआई हरिराज सिंह,एसआई राजकुमार,एसआई अश्विन,एसआई सतपाल आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =