Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिस मिट्टी मे जन्म लिया उस मिट्टी के दीप जलाओ’ मुहिम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम वर्श के विद्यार्थीयो न दीपावली पर्व के उपलक्ष में ‘जिस मिट्टी मे जन्म लिया उस मिट्टी के दीप जलाओ’ मुहिम का आयोजन किया गया।

जिसमें उन्होने फील्ड मे जाकर मिट्टी के दीये बनाने, खरीदने तथा दीये जलाने के फायदे को लेकर लोगो से बातचीत की। साथ ही कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव हुतू भी लोगो को जागरूक करने का सन्देष दिया।

इस दौरान शहर में महावीर चौक, षिवचौक, गांधी कॉलोनी सहित कई जगह पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थीयो ने सवंधित विशय पर लोगो से वार्ता कर उन्हे सन्देष प्रदान किया।

इसके अलावा रेडियो एस0डी0 90.8 एफ0एम0 के निदेषक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि इस अभियान का आयोजन लोगो को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है

और भविश्य में भी इस प्रकार की मुहिम चलाते रहेगें। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्क्ष रोहन त्यागी ने भी मुहिम के माध्यम से सभी लोगो को मिट्टी के दीयो को प्रयोग करने व कोरोना से बचाव हेतू सतर्क रहने का सन्देष दिया।

इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा मुहिम को सफल बनाने मे निखिल धिमान, कबीर, नेहा आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *