वैश्विक

Haryana: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद घिरे उदय भान, बीजेपी ने बयान की निंदा की

Haryana प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और Haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ विवादित बयान देकर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान शनिवार को विवादों में आ गए. बीजेपी ने उनके बयान की निंदा की है और कांग्रेस पर जोरदार पलटवार किया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान का बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बयान आया है.

उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं. वे मर्यादाहीन तो हैं ही, अशालीन भी हैं…कांग्रेस की भाषा ऐसी हो गई है कि कांग्रेस में भारी बौखलाहट है. Haryana कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के बयान पर राज्यसभा सांसद और बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उदय भान जी का बयान देख कर हम सब बाजपा कार्यकर्ताओं के मन में वेदना और क्षोभ उत्पन्न हो रहा है.

एक जनसामान्य के मन में भी वेदना और क्षोभ उत्पन्न हो रहा है. ये राजनीति में निम्नता की पराकाष्ठा है…हमारे एक सांसद के मुंह से कोई अवांछित बात निकली थी तो उसी समय सदन में मौजूद हमारे वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने खेद व्यक्त किया था और विपक्ष से माफी मांगी थी. हमारी पार्टी ने तुरंत उन्हें नोटिस जारी किया है. ये तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं और ये कांग्रेस का आधिकारिक बयान है. कांग्रेस क्या कार्रवाई कर रही है?

Haryana कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर उनकी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि मैंने क्या गलत कहा, इसमें क्या गाली है? जो सच्चाई थी वे मैंने बता दी. इसमें क्या आपत्तिजनक है? उस सांसद(रमेश बिधूड़ी) की भाषा और ये भाषा एक है क्या है? ये हमारे हरियाणा में आम भाषा है…

बीजेपी ने कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष उदय भान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का शनिवार को आरोप लगाया है. बीजेपी एक वीडियो सामने आने के बाद प्रतिक्रिया दे रही थी जिसमें भान कथित तौर पर मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम लिए बिना उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

उदयभान सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है. हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपने परिवार की तरह मानता हूं. कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देने का काम करेंगे.

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भान ने प्रधानमंत्री के लिए ओछे और अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि इससे न केवल भाजपा सदस्यों बल्कि देश के लोगों को भी पीड़ा हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी न केवल उनके बल्कि उनके माता-पिता के खिलाफ भी इसी तरह की स्तरहीन और आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं. 

बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर यह निशाना ऐसे समय साधा गया है जब सत्तारूढ़ दल के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =