उत्तर प्रदेश

लव जिहाद के दोषी को सरेआम दी जानी चाहिए फांसी, तभी रुकेंगी ऐसी घटनाएं : साध्वी प्राची

बरेली। हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने बरेली में लव जिहाद और मंदिरों में नमाज के मुद्दे पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि देश में लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून होना चाहिए

दोषी को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। तभी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आजकल सामाजिक सद्भाव कायम करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग मंदिरों में नमाज पढ़ रहे हैं।

अगर ऐसे ही सद्भाव पैदा होता है, तो हिंदुओं को भी मस्जिदों में जाकर हवन-पूजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही लखनऊ पहुंचकर वहां की सबसे पुरानी मस्जिद में हवन-पूजन करेंगी।

उन्होंने भाईचारा गैंग को भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

शुक्रवार को बरेली पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देश में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश के हर राज्य से लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। लव करना गलत नहीं है

लेकिन लव के नाम पर जिहाद का हम सख्ती से विरोध करते हैं। साध्वी प्राची ने कहा कि आजकल तथाकथित भाईचारा गैंग काम कर रहा है

जो सामाजिक सद्भाव के नाम पर मंदिरों में जाकर नमाज पढ़ने का काम कर रहे हैं। हमारा कहना है कि अब हिंदुओं को भी मस्जिद में जाकर हवन पूजन करना चाहिए। ताकि सामाजिक सद्भव बने।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 2 =