वैश्विक

Gujarat- सुरेंदनगर में नेशनल हाइवे को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल ढह गया

Gujarat सुरेंदनगर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है. सुरेंद्रनगर जिले के वस्तादी इलाके में नेशनल हाइवे को चूड़ा से जोड़ने वाला एक पुराना पुल ढह गया. इस हादसे में कम से कम 10 लोग बह गए. इनमें से 4 लोगों को बचा लिया गया है.

बाकी 6 लोगों की तलाश जारी है. पुलिस और सरकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को अस्पतालों को पहुंचाया गया है. प्रशासन के मुताबिक पुल करीब 40 साल पुराना है. इस पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी.

जानकारी के अनुसार गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के वस्ताडी इलाके में रविवार को पुल ढह जाने से एक डंपर और मोटरसाइकिल सहित कई वाहन नीचे नदी में गिर गए. शुरुआती खबरों के अनुसार, घटना में कम से कम 10 लोग बह गए और चार लोगों को बचा लिया गया है. बाकी छह लोगों की तलाश जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिला कलेक्टर केसी संपत ने इस घटना को लेकर बताया कि यह पुल 40 साल पुराना है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग को चुरा से जोड़ता है. यह पुल जर्जर हालत में है, अधिकारियों ने पहले ही इस पुल‍ पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा द‍िया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =