अलग अलग स्थानों से पुलिस ने कई जुआरियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई जुआरियों को दबोच लिया। थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त गुलाब पुत्र कमल सिंह नि0 रामपुर थाना छपार मु0नगर, सचिन पुत्र ब्रजपाल नि0 वामनहेडी थाना को0नगर मु0नगर, विपिन पुत्र देवेन्द्र नि0 वामनहेडी को0नगर, मुन्ना पुत्र राजवीर नि0 ग्राम रामपुर थाना छपार मु0नगर को कल्याण देव आयुर्वेद विद्यालय के पीछे ग्राम रामपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से गुलाब से 700 रूपये 01 मोबाइल फोन, कापी पेन, सचिन से 710 रूपये, 01 मोबाइल फोनए कापी पेन, विपिन से 450 रूपये 01 मोबाइल फोन, कापी पेन एवं मुन्ना से 720 रूपये, कापी पेन बरामद किया गया।
वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 हरिराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त वेदपाल पुत्र सोहनदास नि0 ग्राम नंगला राई थाना चरथावल मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2520 रूपये सटटा पर्चा गत्ता पेन्सिल बरामद किया गया।