Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दुकानदारों ने कूडा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

मुज़फ्फरनगर। रेलवे रोड के व्यापारी बीते कई दिनों से कूड़े को लेकर परेशान होते दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार जनपद मु० नगर के रेलवे रोड के दुकानदारों ने कूडा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में सतीश मलिक, सलीम, अली, तोशिबा ऐसी वाले सहित दर्जनों दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए बताया की यहां बीते कई दिनों से कूड़ा नही उठाया जा रहा है

जबकि हम लोग कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को कूड़ा उठाने की एवज में पैसे भी देते है लेकिन बावजूद इसके सफाई कर्मचारियों की धीमा मस्ती का आलम है

की यहाँ से कूड़ा नही उठाया जा रहा जबकि त्यौहार चल रहे है ऐसे में नगर में पालिकाध्यक्ष के साफ सफाई के दावे हवा हवाई होते दिखाई दे रहें हैं।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 5 =